Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Cabinet Decision : हिमाचल में भरे जाएंगे गृह रक्षा स्वयंसेवकों के 700 पद, 203 पंचायत सचिव होंगे नियमित

ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 31, 2025Updated:November 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में 700 गृह रक्षा स्वयंसेवकों के पदों को भरने को मंजूरी दी गई, जिससे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। बैठक में 31 मार्च, 2025 तक दो वर्षों तक अनुबंध सेवाएं पूरी कर चुके 203 पंचायत सचिवों (जिला परिषद कैडर) की सेवाओं को नियमित करने का भी निर्णय लिया गया, जिससे पंचायत प्रशासन में स्थायित्व आएगा। इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा में सीनियर रेजीडेंसी के लिए पात्रता से पहले एक वर्ष की फील्ड पोस्टिंग की अनिवार्यता को वापस लेने का निर्णय लिया। यह कदम स्नातकोत्तर विशेषज्ञ सेवा (पीजी/एसएस) नीति में संशोधन के रूप में उठाया गया है, जिसका उद्देश्य चयन प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित और निष्पक्ष बनाना है।

रेरा ऑफिस शिमला से धर्मशाला शिफ्ट होगा

हिमाचल प्रदेश रेरा का स्थानांतरण और पर्यावरण संरक्षण
मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) कार्यालय को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने को स्वीकृति दी। यह कदम राज्य के विकास को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है। इसके साथ ही, पर्यावरणीय संरक्षण के लिए डिपोजिट रिफंड स्कीम-2025 शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को उत्पाद की कीमत के अलावा एक रिफंड योग्य जमा राशि का भुगतान करना होगा, जो खाली उत्पाद को वापिस करने पर उन्हें लौटा दी जाएगी। यह योजना कांच, प्लास्टिक, एल्यूमीनियम और अन्य पैकेजिंग सामग्री पर लागू होगी और इसे पायलट आधार पर लागू किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों और अध्यक्षों के लिए नए डि-नोवो आरक्षण रोस्टर की स्वीकृति दी है, जो 2010 के तर्ज पर तैयार किया जाएगा।

ये फैसले भी लिए गए

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम को राज्य के वन क्षेत्रों में स्थित नदियों और तालाबों से लघु खनिजों को एकत्रित करने और ड्रेजिंग ऑपरेशन (गाद निकालने) की अनुमति भी प्रदान की गई। यह कदम पर्यावरणीय स्थिरता को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। बैठक में सोलन जिला के रामशहर के प्रारंभिक शिक्षा खंड को विभाजित कर बद्दी में नया प्रारंभिक शिक्षा खंड स्थापित करने की स्वीकृति दी गई। इसके लिए आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय भी लिया गया। साथ ही, कांगड़ा जिला के सुलह, भवारना और लम्बागांव तथा हमीरपुर जिला के भोरंज विकास खंडों को पुनर्गठित करने का भी निर्णय लिया गया, ताकि इन क्षेत्रों में बेहतर प्रशासनिक सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

#डिपॉज़िट रिफंड #पंचायत सचिव #पर्यावरण #मंत्रिमंडल #मुख्यमंत्री सुक्खू #रेरा #वन विकास निगम #शिक्षा #स्वास्थ्य नीति #हिमाचल प्रदेश
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: बुजुर्ग महिला से बलात्कार के आरोपी को 10 साल की कठोर सजा
Next Article Shimla: एसएफआई राज्य अधिवेशन: छात्रों के अधिकारों और शिक्षा नीति के खिलाफ संघर्ष का ऐलान
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 8 9 3
Users Today : 12
Total Users : 111893
Total views : 223399
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.