Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 16
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kullu: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का शरची गांव दौरा: पूर्व सैनिक के घर ठहरे, विकास कार्यों के दिए निर्देश

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 29, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    कुल्लू। कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम शरची गांव में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रात्रि विश्राम किया। वे पूर्व सैनिक सूबेदार अनूप राम के घर ठहरे। मुख्यमंत्री के स्वागत में ग्रामवासी पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ उमड़े। उन्होंने रास्ते में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं।

    मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को नगलाड़ी-शरची सड़क को चौड़ा व बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क के किनारे ड्रेनेज व्यवस्था और आवश्यकता अनुसार पेवर ब्लॉक्स लगाने के आदेश भी दिए। शरची ग्राम पंचायत के पांच महिला मंडलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं पर फीडबैक लिया और कहा कि वह स्वयं दुर्गम क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं समझने व समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने डोडरा क्वार, कुपवी और पांगी जैसे इलाकों का दौरा करने का भी जिक्र किया।

    पूर्व सैनिक अनूप राम ने कहा कि यह गांव के लिए ऐतिहासिक क्षण है, जब कोई मुख्यमंत्री उनके गांव आए और उनके घर पर ठहरे। ग्राम पंचायत शरची की प्रधान रमेश्वरी ठाकुर ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गांव के गाड़ा दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

    मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति:
    विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़, एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह, मिल्कफैड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल सहित कई अधिकारी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे

    #ग्रामीण_विकास #पूर्व_सैनिक_सम्मान #बंजार_हिमाचल #महिला_सशक्तिकरण #मुख्यमंत्री_का_दौरा #शरची_गांव #सड़क_विकास #सरकार_गांव_के_द्वार
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: भांबला और कोट हटली की टीमों ने जीती जिला स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता
    Next Article Rampur Bushahr: पदम स्कूल रामपुर में प्रशांत शुक्ला बने मिस्टर फ्रेशर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 1 8 5
    Users Today : 0
    Total Users : 123185
    Total views : 242408
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.