एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय राहत कार्यों की तत्परता और समन्वय की जांच करना था। ड्रिल के दौरान यह परिकल्पना की गई कि न्यायालय परिसर में भूकंप आने के कारण 300 लोग सभागार में फंस गए और कुल 800 लोग प्रभावित हुए। इस दौरान 5 लोग घायल भी हुए। राहत और बचाव कार्यों में एनडीआरएफ के 30, एसडीआरएफ के 10, अग्निशमन विभाग के 6 सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के 4 कर्मचारी शामिल थे।…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर जल विद्युत परियोजना में एसजेवीएन लिमिटेड का 38वां स्थापना दिवस उत्साह, सम्मान और गर्व के साथ मनाया गया। यह परियोजना एसजेवीएन की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है और राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समारोह की शुरुआत परियोजना प्रमुख विकास मारवाह द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस आयोजन में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य व्यक्तियों भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर “पीपल्स चॉइस एसजेवीएन स्टार अवार्ड” के अंतर्गत 08 कार्यपालक एवं गैर-कार्यपालक कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर।रामपुर से सटे कुल्लू जिला के निरमंड उपमंडल की जगातखाना पंचायत में आज देर शाम हुई भारी बारिश ने भारी तबाही मचा दी। पंचायत के दोनों नालों में अचानक आई बाढ़ से दस से अधिक गाड़ियाँ बह गईं। प्राप्त सूचना के अनुसार चार गाड़ियाँ सतलुज नदी के किनारे तक पहुंच गई हैं, तीन गाड़ियाँ जगातखाना में पड़ी हैं, जबकि कई अन्य गाड़ियाँ मलबे में दब गई हैं। शाम करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई बारिश इतनी तीव्र थी कि देखते ही देखते दोनों नालों में अचानक बाढ़ आ गई। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की विशेष बैठक शनिवार को सातवें वित्तायोग अध्यक्ष विधायक नंद लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव विदित कुमार चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे, वहीं जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी भी बैठक में शामिल रहीं। बैठक का मुख्य उद्देश्य 30 मई को शिमला के पीटरहॉफ में होने वाली ‘जय हिंद रैली’ की तैयारियों पर चर्चा करना था। इसमें रामपुर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विदित कुमार चौधरी ने कहा, “हिमाचल प्रदेश…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भारतीय जनता पार्टी रामपुर मंडल द्वारा शनिवार को रामपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी और मंडलाध्यक्ष नरेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। यात्रा में स्थानीय जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय सेना को पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तान पर की गई जवाबी कार्रवाई की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाना तथा सेना के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करना रहा। भाजपा नेता कौल सिंह…