Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Kinnaur : माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली दृष्टिबाधित महिला बनीं हिमाचल की छोंजिन अंगमो

ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 24, 2025Updated:November 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिले के दुर्गम क्षेत्र चांगों गांव की 28 वर्षीय छोंजिन अंगमो ने 19 मई 2025 को माउंट एवरेस्ट को फतह कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। छोंजिन अंगमो भारत और विश्व की पहली दृष्टिबाधित महिला बन गई हैं, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई पूरी की। यह उपलब्धि न केवल उनके जीवन की एक बड़ी सफलता है, बल्कि दृष्टिबाधित और विकलांग लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी है।

छोंजिन अंगमो का संघर्ष और सपनों की उड़ान

छोंजिन अंगमो ने बताया कि उनका माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का सपना बचपन से ही था। आठ वर्ष की उम्र में एक दवा से एलर्जी के कारण उनकी आंखों की रोशनी प्रभावित हुई, जिसके बावजूद उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने का हौसला नहीं छोड़ा। उनके परिवार ने उनका पूरा समर्थन किया। 2006 में उनके पिता अमर चंद और माता सोनम छोमो ने उन्हें महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर के तहत संचालित लेह के महाबोधि स्कूल और दृष्टिबाधित बच्चों के छात्रावास में दाखिला दिलाया। छोंजिन ने चंडीगढ़ से अपनी 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की और दिल्ली के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। 2016 में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट से पर्वतारोहण का प्रशिक्षण लिया, जहां उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का पुरस्कार भी मिला। इस प्रशिक्षण ने उन्हें पर्वतारोहण के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग दिया।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का सहयोग

अपने माउंट एवरेस्ट के सपने को पूरा करने के लिए छोंजिन ने कई लोगों और संस्थानों से सहायता मांगी, लेकिन किसी से सहयोग नहीं मिल पाया। अंततः यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने उनका सहयोग किया और आज वह इस सपने को साकार करने में सफल हुईं। छोंजिन वर्तमान में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, दिल्ली में ग्राहक सेवा सहयोगी के पद पर कार्यरत हैं। छोंजिन अंगमो न केवल अपने परिवार और हिमाचल प्रदेश के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा हैं। उनकी कहानी यह दिखाती है कि चाहे कितनी भी कठिनाइयां आएं, अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

महत्वपूर्ण अभियान और अनुभव

छोंजिन अंगमो ने पहले भी कई कठिन पहाड़ों पर चढ़ाई की है। 2021 में वह टीम क्लॉ के नेतृत्व में ऑपरेशन ब्लू फ्रीडम का हिस्सा बनीं, जिसमें सियाचिन ग्लेशियर पर विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए एक अभियान चलाया गया। उन्होंने सियाचिन कुमार पोस्ट (15632 फीट) और लद्दाख की एक अज्ञात चोटी (19717 फीट) पर भी सफलता से चढ़ाई की है। उनके असाधारण साहस और उपलब्धियों को देखते हुए, भारत के राष्ट्रपति ने 2024 में उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन’ का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान छोंजिन के हौसले और प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

#ऑपरेशन ब्लू फ्रीडम सियाचिन अभियान #छोंजिन अंगमो माउंट एवरेस्ट #दृष्टिबाधित महिला पर्वतारोही #माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला #यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहयोग #सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन पुरस्कार 2024 #हिमाचल प्रदेश की छोंजिन अंगमो
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleDelhi : कोविड-19 का खतरा फिर बढ़ा, दिल्ली में 23 नए मामले, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Next Article Rampur Bushahr:नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया उत्सव
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

July 30, 2026

Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

July 30, 2026

Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

July 29, 2026

Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

July 25, 2026

Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

July 20, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

July 17, 2026

HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

July 12, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

July 8, 2026

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 8 1 6
Users Today : 35
Total Users : 116816
Total views : 231966
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.