Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड एवं एमएड संस्थान, नोगली रामपुर में एक प्रेरणादायक अपशिष्ट सामग्री उपयोग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संस्थान के चारों सदनों के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करना तथा अनुपयोगी वस्तुओं का रचनात्मक एवं उपयोगी तरीके से प्रयोग करना था। प्रशिक्षुओं ने प्लास्टिक बोतलों, पुराने कपड़ों, अखबारों, डिब्बों, धागों और अन्य फेंकी जाने वाली वस्तुओं का उपयोग कर गमले, पेंसिल होल्डर, पायदान, बैग, गुलदस्ते, सजावटी वस्तुएं, टोपी, कूड़ादान जैसी सुंदर और कार्यात्मक चीजें तैयार कीं। प्रतियोगिता में एकलव्य सदन की हर्षिता,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला परिषद शिमला की त्रैमासिक बैठक उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन सभागार में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी ने की। बैठक की शुरुआत पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट के मौन और हमले की निंदा प्रस्ताव से हुई। बैठक में पिछली बैठक में रखे गए प्रस्तावों एवं प्रश्नों पर संबंधित विभागों की कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सदस्यों द्वारा उठाए गए विषयों पर समयबद्ध कार्यवाही होनी चाहिए, ताकि आम जनता को बुनियादी सुविधाएं समय पर मिल सकें।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार द्वारा हिमफेड के तहत चल रहे शराब ठेकों में तैनात किए गए लोक निर्माण विभाग के मल्टी टास्क वर्करों ने तैनाती पर कड़ा विरोध जताया है। वर्करों ने रामपुर स्थित हिमफेड कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करवाते हुए मांग की है कि उन्हें पूर्व की भांति लोनिवि में ही कार्य करने की अनुमति दी जाए। मल्टी टास्क वर्कर यूनियन रामपुर के उपाध्यक्ष सुशील कुमार सहित विशाल मेहता, अंकुश, राजेंद्र कुमार, प्रदीप ठाकुर, यशपाल, राजकुमार, सुनील कुमार और प्रदीप कुमार ने कहा कि उन्हें बिना किसी पूर्व प्रशिक्षण और बुनियादी सुविधाओं के शराब के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। विश्व रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में रामपुर उपमंडल में 8 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को उपमंडल अधिकारी नागरिक रामपुर के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी निशांत तोमर द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य खनेरी अस्पताल में जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना है। कार्यक्रम के दौरान आमजन को रेड क्रॉस की उपयोगिता और कार्यों के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकाली जाएगी, जिसमें रेड क्रॉस के महत्व पर संदेश प्रसारित किया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की लोकल कमेटी रामपुर की बैठक किसान मजदूर भवन चाटी में दिनेश मेहता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में लोकल कमेटी सचिव कुलदीप डोगरा, दिनेश मेहता, रणजीत, दयाल भाटनू, राजपाल, आशा, अमित और मिलाप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में 20 मई, 2025 को लेबर कोड के खिलाफ प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल को पूर्ण और सक्रिय समर्थन देने का निर्णय लिया गया। लोकल कमेटी सचिव कुलदीप डोगरा और सदस्य अमित ने कहा कि यह हड़ताल केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र क्षेत्रीय महासंघों के संयुक्त मंच द्वारा आहूत की गई है।…

Read More