एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा विद्युत मंत्रालय एवं एसजेवीएन के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत दिनांक 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा 2025 मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर एवं एनएच 5 के समीप विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व परियोजना प्रमुख अशुतोष बहुगुणा ने किया। उनके साथ सभी विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान के माध्यम से क्षेत्र की सफाई की और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत सभी गतिविधियां एसजेवीएन…
Author: ARB Times Desk
शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने नौणी विश्वविद्यालय में कुलपति राजेश्वर चंदेल को अनुचित रूप से सेवा विस्तार दिए जाने के मामले में विरोध जताया है। इसे अवैध नियुक्ति को नियमों के विरुद्ध बताते हुए संगठन ने इसे तत्काल रद्द करने की मांग की है। विरोध स्वरूप युवा कांग्रेस ने राजभवन तक एक विशाल मार्च निकाला और जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों ने पांवटा साहिब, सुंदरनगर, नदौन, हमीरपुर, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, और हरौली जैसे क्षेत्रों से अधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में इस नियुक्ति को निरस्त करने की कड़ी…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। यह मुलाकात विशेष रूप से सीमावर्ती जिला चंबा की सुरक्षा और विकास से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित रही। सांसद भारद्वाज ने चंबा जिले के डलहौजी और चुराह क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स) की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती एवं संवेदनशील इलाकों में अपनी सेवाएं दे रहे एसपीओ का मानदेय अत्यंत कम है, जबकि इनका कार्य अत्यधिक…
शिमला। भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और ऑपरेशन सिंदूर में जवानों के शौर्य को सम्मान देने के उद्देश्य से शिमला बार एसोसिएशन ने कोर्ट परिसर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह आयोजन देशभक्ति की भावना के साथ अधिवक्ता समुदाय के राष्ट्रप्रेम का जीवंत उदाहरण बना। इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सेना के बलिदान और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सैनिकों के गौरव को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने शिमला बार एसोसिएशन की इस पहल को प्रेरणास्पद बताते हुए अधिवक्ताओं के देशप्रेम की सराहना…
शिमला। राजकीय आदर्श (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर, शिमला में आयोजित विजेता सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में पदक विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान रूप से बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्कूल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 33 पदक (03 स्वर्ण, 06 रजत, 24 कांस्य) जीते। विशेष रूप से बॉक्सिंग और कुराश में 10-10…