Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : ऑपरेशन सिंदूर और सेना के सम्मान में शिमला बार एसोसिएशन की तिरंगा यात्रा

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 20, 2025Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    शिमला। भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और ऑपरेशन सिंदूर में जवानों के शौर्य को सम्मान देने के उद्देश्य से शिमला बार एसोसिएशन ने कोर्ट परिसर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह आयोजन देशभक्ति की भावना के साथ अधिवक्ता समुदाय के राष्ट्रप्रेम का जीवंत उदाहरण बना। इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सेना के बलिदान और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सैनिकों के गौरव को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने शिमला बार एसोसिएशन की इस पहल को प्रेरणास्पद बताते हुए अधिवक्ताओं के देशप्रेम की सराहना की।

    कोर्ट परिसर से आरंभ हुई यह यात्रा ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों के साथ संपन्न हुई, जिससे वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम के अंत में एम.सी. भारद्वाज ने सभी सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां समाज में राष्ट्रीय एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। कार्यक्रम में कैलाश फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन रवि मेहता, भाजपा जिला शिमला अध्यक्ष केशव चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल ठाकुर, बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य मुनिश महेंद्रू, विपिन शर्मा, भूषण शर्मा, दिनेश चौहान, सुनीता सूद, संजीव शर्मा, रानी ठाकुर व महेंद्र ठाकुर ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

    सांसद निधि से 5 लाख की घोषणा, डीआरटी बेंच शिफ्ट का आश्वासन : सांसद कश्यप ने कार्यक्रम में लाइब्रेरी के लिए अपनी सांसद निधि से ₹5 लाख की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में स्थित डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (DRT) की एक बेंच को जल्द ही शिमला स्थानांतरित किया जाएगा। केंद्र सरकार से इस संबंध में मांग की जा चुकी है।

    #DRTशिफ्ट #ऑपरेशनसिंदूर #तिरंगायात्रा #देशभक्ति #भारतीयसेना #शिमलाबारएसोसिएशन #सुरेशकश्यप
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : शिक्षा मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, पोर्टमोर में हुआ सम्मान समारोह
    Next Article Delhi : सांसद डॉ. भारद्वाज ने शाह से की मुलाकात, चंबा में पैरामिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर खोलने की मांग
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: शिमला ग्रामीण को मिलीं 30 नई इलेक्ट्रिक बसें, 18 बसें विभिन्न रूटों पर रवाना

    August 13, 2026

    Shimla: सुन्नी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    August 13, 2026

    Shimla: हिमाचल में अग्निशमन सेवाओं का होगा विस्तार, 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहन रवाना

    August 11, 2026

    Shimla: विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में 24×7 पेयजल परियोजना के पैकेज-10 का किया निरीक्षण

    August 11, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने खनाशनी क्षेत्र में 15 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास

    August 11, 2026

    JOB: 10 अगस्त को शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ का कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

    August 7, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Shimla : पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब; पूछा- नियमों की अनदेखी क्यों?

    August 7, 2026

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    August 5, 2026

    Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

    August 5, 2026

    Shimla: गांवों के सर्वांगीण विकास से रुकेगा पलायन, 2032 तक समृद्ध हिमाचल बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

    August 4, 2026

    Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    August 4, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 4
    Users Today : 0
    Total Users : 118614
    Total views : 234942
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.