Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 25
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Punjab : चंडीगढ़ में HRTC ड्राइवर की मौत; तेज रफ्तार बस ने कुचला, आरोपी फरार

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 19, 2025Updated:January 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    बेली राम (फाइल फोटो)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    चंडीगढ़। सेक्टर-43 बस स्टैंड के सामने मेन रोड पर एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच हुआ, जब चालक बेली राम सड़क पार कर रहा थे। बस की टक्कर से वह नीचे गिर गए और बस उन्हें कुचलते हुए निकल गई। 50 वर्षीय बेली राम हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रौपा गांव का रहने वाला थे। वह सुंदरनगर डिपो की दिल्ली-मंडी रूट बस चला रहा थे। घटना के समय वह बस को सेक्टर-43 बस स्टैंड के अंदर पार्क कर बैटरी के लिए डिस्टिल्ड वाटर लेने सामने स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहा थे। सड़क पार करते वक्त एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वह नीचे गिर पड़े लेकिन बस चालक ने वाहन नहीं रोका और उसे कुचलते हुए फरार हो गया। घायल चालक को सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    थाना सेक्टर-36 पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिस बस ने टक्कर मारी उसमें सवारियां भी थीं। पुलिस आरोपी की तलाश में घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिनमें पेट्रोल पंप, चौक और ट्रैफिक लाइट प्वाइंट के कैमरे शामिल हैं। हादसा न केवल एक परिवार को गहरे दुख में डाल गया, बल्कि बस चालकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करता है।

    ये भी पढ़ें

    अंधड़ से कांगड़ा में हादसा, खड़े ट्रक पर गिरा पेड़, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत

    शिमला में 12वीं की छात्रा ने आत्महत्या की: दूसरी बार फेल होने पर उठाया दुखद कदम

    #BusStandSector43 #CCTVFootage #HimachalDriverDeath #ChandigarhAccident #HRTC #RoadAccident
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : चौपाल की ननहार पंचायत में 30 मई को ‘सरकार गांव के द्वार’, गांव में ही मिलेगा समाधान
    Next Article Cabinet Meeting : हिमाचल में 1000 पशु मित्र भर्ती करेगी सरकार, पशु मित्र नीति को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Crime: सुन्नी के ओगली में पिता-पुत्री की गुमशुदगी का दर्दनाक अंत, सतलुज से मिले दोनों के शव

    September 25, 2026

    Himachal : शिमला में बुजुर्ग से 5.51 लाख की साइबर ठगी: पेंशन कार्ड के नाम पर खाता ब्लॉक करने की दी धमकी

    September 24, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपियों की 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2026

    Shimla News : करोड़ों की चोरी में उत्तराखंड आबकारी विभाग के उप निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार, माल बांटने का आरोप

    September 22, 2026

    Kangra News : ऑनलाइन निवेश में करोड़ों के मुनाफे का झांसा, सेवानिवृत्त अधिकारी से 1.23 करोड़ की साइबर ठगी

    September 22, 2026

    Shimla News : सिम बंद होते ही बुजुर्ग के खाते से निकले 11.04 लाख, 33 UPI ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Accident: मिनी सचिवालय के सामने एंबुलेंस और बोलेरो में टक्कर, रेफर मरीज को आधे घंटे बाद दूसरी एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

    September 19, 2026

    CRIME: जनगणना ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, वाहन खाई में गिरा

    September 17, 2026

    Shimla News: चिट्‌टा तस्करी नेटवर्क पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, जलालाबाद-चंडीगढ़ से दो गिरफ्तार

    September 17, 2026

    Rampur News: मंगलाड़ खड्ड में एर्टिगा दुर्घटनाग्रस्त, किन्नौर के दो युवकों की मौत

    September 15, 2026

    Dharamshala News: अपर धर्मकोट के होटल में रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश, चिट्टा-अफीम बरामद

    September 15, 2026

    Kangra News: 64 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी को एक माह रखा डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 33 लाख ठगे

    September 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 0 6 4
    Users Today : 41
    Total Users : 124064
    Total views : 243987
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.