Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Dharamshala : अंधड़ से कांगड़ा में हादसा, खड़े ट्रक पर गिरा पेड़, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 19, 2025Updated:January 12, 20261 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कांगड़ा में ट्रक पर गिरा पेड़।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    धर्मशाला/ मंडी। ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में सोमवार सुबह तेज अंधड़ ने भारी तबाही मचाई। कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां की खोवा पंचायत में पीपल का एक बड़ा पेड़ सड़क किनारे खड़े ईंटों से भरे ट्रक पर गिर गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान संजीव कुमार (42) निवासी देहरागोपीपुर और टेकराम चंद (48) निवासी रिधि बड़ोह, कांगड़ा के रूप में हुई है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों सुबह साढ़े चार बजे चाय पीने के बाद ट्रक में बैठे थे, तभी विशाल पेड़ उनके वाहन पर गिर गया। ट्रक पूरी तरह चकनाचूर हो गया। घटना के बाद जेसीबी और एक हाइड्रा की मदद से लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया गया। स्थानीय प्रशासन ने ट्रक का कैबिन काटकर शवों को बाहर निकलवाया। कांगड़ा ही नहीं, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर में भी अंधड़ चला। मंडी के पड्डल मैदान के पास एक वाहन पर भी बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे भारी क्षति हुई। मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर स्थित हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी को भी नुकसान पहुंचा है। तूफान के चलते कई इलाकों में बिजली के खंभे टूट गए और विद्युत आपूर्ति बाधित हुई।

    मौसम विभाग ने सोमवार के लिए हिमाचल के 5 जिलों कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट और अन्य सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है। विभाग ने लोगों से घरों में रहने और सावधानी बरतने की अपील की है। हालांकि, बारिश के चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी से राहत मिली है। बीते सप्ताह की तेज धूप के कारण प्रदेश के 13 शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था। ऊना का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया। कुल्लू के भुंतर में तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक 36.3 डिग्री, कांगड़ा में 3.5 डिग्री अधिक 37.8 डिग्री और धर्मशाला में 35.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और आंधी का अनुमान है, जबकि बुधवार से प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की संभावना है।

    ये भी पढ़ें। 

    शिमला में 12वीं की छात्रा ने आत्महत्या की: दूसरी बार फेल होने पर उठाया दुखद कदम

     

    #HimachalNews #HimachalStorm #KangraStorm #MandiDamage #OrangeAlert #RainAndHailstorm #StormAlert #WeatherAlert
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSuicide Case : शिमला में 12वीं की छात्रा ने आत्महत्या की: दूसरी बार फेल होने पर उठाया दुखद कदम
    Next Article Rampur Bushahr : रामपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट में सीटू का प्रदर्शन, प्रबंधन पर तानाशाही रवैये का आरोप
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Accident: रामपुर के डेड ज्यूरी में पलटी गाड़ी पिता पुत्र घायल, ज्यूरी अस्पताल पहुंचाए

    August 14, 2026

    Crime: झाकड़ी में किराए के कमरे से 8.5 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 14, 2026

    Accident: संगड़ाह के गतलोग में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चार की मौत; चालक समेत 9 घायल

    August 12, 2026

    Kullu: शलूरी नाले में गिरी ऑल्टो कार, एक की मौत, दूसरा घायल

    August 9, 2026

    UNA : 1.50 लाख का बिल पास करने के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते PWD का जेई गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Bilaspur : बस में सफर कर रही पंजाब की युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Himachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Shimla : शोघी बैरियर पर पुलिस की कार्रवाई: हेलमेट की पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा; दो युवक गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Mandi News : 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा; पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम बेटी

    July 26, 2026

    Mandi : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : जमीन के म्यूटेशन के बदले मांगी 2 लाख की घूस; कानूनगो, पटवारी और सहायक गिरफ्तार

    July 24, 2026

    Solan : बद्दी में खौफनाक वारदात: घरेलू विवाद में पति ने बेलन से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

    July 23, 2026

    Kullu : सैंज में FD के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप; शाखा डाकपाल पर FIR दर्ज

    July 23, 2026
    View 1 Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 6 1 2
    Users Today : 3
    Total Users : 118612
    Total views : 234940
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.