Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi: मनरेगा में श्रमदिवस बढ़ाने पर फोकस, हर सोमवार होगी समीक्षा : उपायुक्त अपूर्व देवगन

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन, डीआरडीए सम्मेलन कक्ष में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने डीआरडीए सम्मेलन कक्ष में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा के लिए खंड विकास अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने मनरेगा के तहत श्रमदिवस बढ़ाने पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर व्यक्तिगत श्रेणी के जो कार्य अब तक शुरू नहीं हुए हैं, उन्हें तुरंत आरंभ करवाया जाए। इन कार्यों की नियमित समीक्षा प्रत्येक सोमवार को की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले ग्राम रोजगार सेवकों (जीआरएस) और तकनीकी सहायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष 53.19 लाख श्रमदिवस के लक्ष्य के मुकाबले अभी तक केवल 37.97 लाख श्रमदिवस ही सृजित हो पाए हैं।

    उन्होंने मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने सभी बीडीओ को संबंधित सीडीपीओ के साथ स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जहां भूमि उपलब्ध न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है, वहां एफआरए केस बनाकर मामला आगे बढ़ाने को कहा गया। सभी बीडीओ को एक सप्ताह के भीतर निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिले में मनरेगा के अंतर्गत 76 आंगनबाड़ी केंद्र प्रस्तावित हैं, जिनमें से अभी तक केवल 32 का कार्य शुरू हो पाया है।

    उपायुक्त ने मनरेगा श्रमिकों की ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि आगे केवल ई-केवाईसी पूर्ण होने की स्थिति में ही भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 3,21,520 श्रमिकों में से अब तक 2,20,845 श्रमिकों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। इसके अलावा अमृत सरोवर योजना चरण-दो के तहत प्रस्तावित 49 अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए।

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सृजन है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। उपायुक्त ने बताया कि मधु मांडव परियोजना के लिए प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग में मंडी जिला को शामिल किया गया है, जिससे परियोजना को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक, आईएएस प्रोबेशनर डॉ. मनु वर्मा सहित जिले के सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

    #AmritSarovar #Anganwadi #ApurvaDevgan #eKYC #LabourDays #Mandi #MNREGA #NRLM #PanchayatiRaj #RuralDevelopment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: क्रिसमस–न्यू ईयर पर शिमला में सुरक्षा बढ़ेगी, शोघी–तारादेवी के बीच बनेंगी अस्थाई चेकपोस्ट: अनुपम कश्यप
    Next Article Kinnaur: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने निगुलसरी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026

    Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

    July 2, 2026

    Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

    July 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 8 0 8
    Users Today : 121
    Total Users : 117808
    Total views : 233764
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.