Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: क्रिसमस–न्यू ईयर पर शिमला में सुरक्षा बढ़ेगी, शोघी–तारादेवी के बीच बनेंगी अस्थाई चेकपोस्ट: अनुपम कश्यप

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि क्रिसमस और नए साल के अवसर पर शिमला में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे। ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शोघी और तारादेवी के बीच विभिन्न स्थानों पर अस्थाई चेकपोस्ट स्थापित की जाएंगी, जहां एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता दी जा सके। उन्होंने पुलिस विभाग को चेकपोस्ट के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।

    उपायुक्त जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने बताया कि जिले के ब्लैक स्पॉट का मौजूदा डाटा पुराना हो चुका है। लोक निर्माण विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम, एम्बुलेंस ऑपरेटर और पुलिस विभाग सभी उपमंडलों का अद्यतन डाटा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के साथ साझा करें, ताकि ब्लैक स्पॉट की नई सूची तैयार कर संवेदनशील मार्गों पर सुधार कार्य किए जा सकें।

    उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को सड़क सुरक्षा के तहत बजट प्राप्त स्कूलों में आयोजित गतिविधियों की रिपोर्ट लेने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा शिमला के विभिन्न स्थानों पर खराब या बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट्स को शीघ्र दुरुस्त करने को कहा, ताकि यातायात सुचारु रहे।

    बैठक में यह भी बताया गया कि सड़क के दोनों ओर अव्यवस्थित पार्किंग से दुर्घटनाएं और ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ रही है। उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वाहन केवल चिन्हित स्थानों पर ही सही ढंग से पार्क करें।

    उपायुक्त ने पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों और विशेषकर युवाओं से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, नियंत्रित गति रखने, पर्याप्त दूरी बनाए रखने और लंबी यात्रा के दौरान विश्राम करने की अपील की। उन्होंने होटल, होम-स्टे, टैक्सी ऑपरेटर और टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन से भी सड़क सुरक्षा में सक्रिय सहयोग देने को कहा और अगले सप्ताह इनके साथ बैठक आयोजित करने की बात कही।

    उन्होंने राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क हादसे में घायल को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार नागरिक को 25 हजार रुपये की नकद राशि दी जाती है। पुलिस विभाग को ऐसे नागरिकों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने के निर्देश दिए गए।

    इसके साथ ही सभी सरकारी व निजी अस्पतालों और पुलिस थानों के बाहर गुड समैरिटन से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करने, कैशलेस ट्रीटमेंट सुविधा की जानकारी देने और हादसे के समय वीडियो बनाने की बजाय घायलों की मदद करने की अपील की गई।

    बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विश्व मोहन देव चौहान, डीएसपी अमित ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #AnupamKashyap #DistrictAdministration #HimachalNews #RoadSafety #ShimlaNews #ShoghiTaradevi #TemporaryCheckpost #TouristSafety #TrafficSafety
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: 21 दिसंबर को जिला शिमला में 57 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएंगी पोलियो ड्रॉप्स: उपायुक्त अनुपम कश्यप
    Next Article Mandi: मनरेगा में श्रमदिवस बढ़ाने पर फोकस, हर सोमवार होगी समीक्षा : उपायुक्त अपूर्व देवगन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Himachal : कर्मचारियों की दो टूक- नहीं चाहिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम, सरकार जबरन लागू न करे

    February 23, 2025

    दैनिक राशिफल 10 जनवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    January 10, 2026

    Shimla: हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को देगा नई दिशा: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

    January 4, 2026

    Himachal : बीपीएल चयन नियम बदले: 5 दिन मनरेगा काम करने वाले परिवार भी होंगे शामिल

    April 11, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में भारी बारिश से 65 करोड़ रुपए का नुकसान, अब तक 8 लोगों की मौत – डीसी

    August 6, 2025

    Rampur Bushahr: तकलेच स्कूल में कृषि विभाग ने आयोजित की जागरूकता कार्यशाला

    November 26, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 0 0 5
    Users Today : 37
    Total Users : 129005
    Total views : 251925
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.