Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  रामपुर बुशहर। रामपुर हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू से संबद्ध) ने सोमवार को SJVNL की 412 मेगावाट परियोजना के पावर हाउस गेट पर प्रदर्शन किया। यूनियन के ज़िला सचिव अमित के नेतृत्व में हुए इस विरोध में यूनियन अध्यक्ष प्रमोद, उपाध्यक्ष हेमराज, आनंद मेहता, सुख राम, सचिव योगराज, कोषाध्यक्ष संजीव सहित कई मजदूर प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू ज़िला सचिव अमित ने कहा कि SJVNL एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है, लेकिन इसके प्रबंधन का रवैया पूरी तरह तानाशाही हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों को पावर हाउस छोड़ने के लिए…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला/ मंडी। ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में सोमवार सुबह तेज अंधड़ ने भारी तबाही मचाई। कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां की खोवा पंचायत में पीपल का एक बड़ा पेड़ सड़क किनारे खड़े ईंटों से भरे ट्रक पर गिर गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान संजीव कुमार (42) निवासी देहरागोपीपुर और टेकराम चंद (48) निवासी रिधि बड़ोह, कांगड़ा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों सुबह साढ़े चार बजे चाय पीने के बाद ट्रक में बैठे थे, तभी विशाल पेड़ उनके…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 12वीं की परीक्षा में लगातार दूसरी बार फेल होने पर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा दीक्षा सिरमौर जिले की रहने वाली थी, जो अपने परिवार के साथ शिमला के एक किराये के मकान में रह रही थी। छात्रा के पिता शिमला में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से शनिवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। परिणाम घोषित होने के बाद छात्रा ने गहरे सदमे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। कुल्लू जिले की 126 मेगावाट क्षमता वाली लारजी जल विद्युत परियोजना को पुनः बहाल कर पूर्ण रूप से कार्यशील किया गया है। यह परियोजना 9-10 जुलाई 2023 को ब्यास नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों और कड़ी मेहनत के चलते यह बहाली कार्य दो वर्ष से भी कम समय में पूरा हुआ। इस पुनर्निर्माण से बड़े आर्थिक नुकसान से बचाव संभव हो सका। सरकार की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में परियोजना के पुनः संचालन के लिए पहले…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला। कांगड़ा जिले की मूंढी पंचायत में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा पेश आया। न्यूगल खड्ड में नहाने गए दो मासूम पोते गहरे पानी में डूब गए। उन्हें बचाने की कोशिश में उनके दादा भी पानी की गहराई में समा गए, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में प्रकाश चंद (65) और उनके 8 और 6 साल के दो पोते शामिल हैं। तीनों मूल रूप से मूंढी पंचायत के मैले गांव के निवासी थे। पुलिस के मुताबिक रविवार को प्रकाश चंद अपने पोतों के साथ न्यूगल खड्‌ड की ओर…

Read More