एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के चौपाल उपमंडल की खगना पंचायत के कटौटी गांव में वीरवार दोपहर भीषण आग लगने से दो मकान जलकर राख हो गए। इस दर्दनाक हादसे में पांच परिवार बेघर हो गए हैं। फिलहाल प्रभावित परिवारों को गांव में अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की गई है। चौपाल-नेरवा मुख्य मार्ग से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित कटौटी गांव में आग की घटना वीरवार दोपहर को पेश आई। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को दी। दमकल कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा/सोलन। हिमाचल प्रदेश में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। दोनों घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। हादसों में दो बच्चे सकुशल बच गए। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। कांगड़ा में डंगे से टकराई वैन, दंपती की मौके पर मौत पहला हादसा कांगड़ा में बाईपास पर हुआ, जहां एक वैन सड़क किनारे बने डंगे से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे सुरक्षित बच गए। मृतकों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर दत्तनगर में युग्वीन होटल के चौथी मंजिल से गिरने से 25 वर्षीय युवक यशवन्त उर्फ याशु की मौत हो गई। पुलिस थाना रामपुर को स्थानीय लोगों ने सुबह सूचना दी कि होटल की चौथी मंजिल के लेंटर से एक व्यक्ति नीचे गिरा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को मृत पाया। मृतक यशवन्त, पुत्र संजीव कुमार, गांव चारमाला, डाकघर उप तहसील नित्थर, जिला कुल्लू का निवासी था और युग्वीन होटल में काम करता था। मृतक की पहचान होते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम जुन्गा से विशेषज्ञ बुलाए। डीएसपी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर शिमला जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विकम बष्टू ने बताया कि शिमला जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट 28 और 29 अक्टूबर को दत्तनगर में आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए है, जिसमें जिले भर की वॉलीबॉल टीमें हिस्सा लेंगी। विकम बष्टू ने बताया कि सभी इच्छुक पुरुष और महिला टीमों को 27 अक्टूबर तक अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए शिमला जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। टूर्नामेंट के सभी मैच हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के नियमों के अनुसार आयोजित किए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जमवाल ने कांग्रेस सरकार पर हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों से भागने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पंचायत चुनावों को टाल रही है क्योंकि उन्हें डर है कि इस बार वे प्रमुख पदों पर जीत हासिल नहीं कर पाएंगे। त्रिलोक जमवाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कुल 3577 पंचायतें हैं, जिनका चुनाव इस साल दिसंबर में होना है। मौजूदा प्रतिनिधियों का कार्यकाल 23 जनवरी 2026 को समाप्त हो रहा है। संविधान के अनुसार, चुनाव आयोग को 23 जनवरी से पहले चुनाव करवाना…