Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज टूटू और मज्याठ में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान तवी मोड़ पर स्थानीय लोगों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया और चौक निर्माण की मांग की। बरसात के दौरान खराब ड्रेनेज की वजह से घरों में पानी भरने की समस्या को देखते हुए मंत्री ने एनएचएआई अधिकारियों को चौक के बीच गुमटी बनाने और साइनेज स्थापित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने तवी मोड़ से एनएच तक निर्माणाधीन ड्रेन के कार्य का भी निरीक्षण किया और पावर हाउस के पास रेन शेल्टर के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य में पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दस दिनों के भीतर होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण के लिए एक यूजर फ्रेंडली ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के लिए ऐसे पोर्टल बनाने के लिए सक्षम सॉफ्टवेयर कंपनियों की सेवाएं लेने और टेंडर जारी करने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिथिगृहों और विभिन्न विभागों के विश्राम गृहों में सभी भुगतान ऑनलाइन किए जाएं, जिनमें खाद्य बिलों का भुगतान भी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर उपमण्डलाधिकारी कल्पा अमित कलथाईक ने आज अपने कार्यालय कक्ष में 30 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम रिकांगपिओ में आयोजित होने वाले चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के संदर्भ में बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने महोत्सव में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के दायित्व निर्धारित किए और बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया ताकि आयोजन सफल हो सके। उन्होंने राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के दौरान पेयजल, सफाई व्यवस्था, विद्युत एवं यातायात व्यवस्था पर अधिकारियों से गहनता से विचार- विमर्श किया और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए ताकि मिनी स्टेडियम रिकांगपिओ में सुचारु व्यवस्था बनी रहे। बैठक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर किन्नौर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में 9 अक्टूबर से शुरू हुए तम्बाकू मुक्त अभियान को 8 दिसंबर 2025 तक सफलतापूर्वक संचालित किया जाएगा। इस अभियान के तहत उन्होंने सभी थानों, चौकियों और यातायात निरीक्षण स्थलों पर कोटपा अधिनियम-2003 को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू उत्पादों जैसे सिगरेट, पान मसाला, खैनी और गुटका की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसका उद्देश्य युवाओं को तम्बाकू के हानिकारक प्रभावों से बचाना और एक स्वस्थ समाज का…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत देवरी खनेटी पंचायत घर का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण 14 लाख 80 हजार रुपये की लागत से पूर्ण किया गया है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने स्थानीय नागरिकों को नए पंचायत भवन के लिए बधाई दी और कहा कि इस भवन के निर्माण से पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता और कार्यदक्षता दोनों में वृद्धि होगी। उन्होंने पंचायत भवन के फर्नीचर के लिए 1 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की। विधानसभा क्षेत्र में सर्वांगीण विकास : शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री ने बताया…

Read More