एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला रामपुर की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। उपायुक्त शिमला एवं अध्यक्ष लवी मेला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने कहा कि लवी मेला का ऐतिहासिक और व्यापारिक महत्व बढ़ाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से व्यापार मेला है और इसका स्वरूप मनोरंजन मेलों से अलग है। झूला नीलामी पर रहेगी नजर, टेस्ट रिर्पोट भी देनी होगी उपायुक्त ने कहा कि इस बार बीते साल की भांति मेले के दौरान लगने वाले झूलों की नीलामी पर खास नजर रखी जाए। झूले की नीलामी को लेकर कई…
Author: ARB Times Team
शिमला (एआरबी टाइम्स)। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) ने सर्दियों के मौसम में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विंटर डिस्काउंट स्कीम की घोषणा की है। यह ऑफर 1 नवंबर से 20 दिसंबर 2025 तक मान्य रहेगा। इस अवधि में राज्य के 44 सरकारी होटलों में कमरे 20% से 40% तक सस्ते मिलेंगे। हालांकि, राज्य के प्रसिद्ध मेलों के दौरान इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इनमें रेणुका मेला और 11 से 15 नवंबर तक मनाया जाने वाला लवी मेला शामिल है। किन होटलों में कितनी छूट मिलेगी 🔹 40% डिस्काउंट वाले होटल मनाली लॉग हट एप्पल ब्लासम (फागू) पैलेस होटल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना अगर आपका सपना विदेश में नौकरी करने का है तो अब आपके पास एक बड़ा अवसर है। दुबई की एक प्रतिष्ठित कंपनी में 100 ट्रेलर ड्राइवरों की भर्ती निकली है। इसके लिए मासिक वेतन 52 हजार रुपये (2250 दिरहम) निर्धारित किया गया है। यह नियुक्ति जेबेल अली पोर्ट दुबई में की जाएगी। 27 अक्तूबर को ऊना में साक्षात्कार इन पदों के लिए 27 अक्तूबर को जिला ऊना में साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। साक्षात्कार का आयोजन जालंधर कौशल विकास निगम की ओर से किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक कौशल…
नई दिल्ली (एआरबी टाइम्स) । दिवाली के बाद दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है। इससे हवा की गुणवत्ता पर गंभीर असर पड़ा है। दीपावली के तीन दिन बाद एक्यूआई का स्तर 400 के पार पहुंच गया है, जो वायु गुणवत्ता के “रेड जोन” में आने का संकेत है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, वीरवार सुबह आनंद विहार में एक्यूआई 428 दर्ज किया गया जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इसके अलावा, अक्षरधाम में 350, इंडिया गेट 353 और एम्स क्षेत्र में एक्यूआई 342 दर्ज किया गया। ये सभी आंकड़े साफ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर किन्नौर जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित पर्वतीय बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत, उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर ने आज डीसी कार्यालय के कन्वेंशन हॉल में होमगार्ड्स तथा हिमाचल पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) के सदस्यों से मुलाकात की। यह दल 13 अक्तूबर से 19 अक्तूबर 2025 तक सांगला उपमंडल के रक्छम में आयोजित पर्वतीय बचाव पाठ्यक्रम में शामिल हुआ था। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत कार्यों के लिए दल को सक्षम बनाना था।…