एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस, अस्पताल कल्याण अनुभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता माननीय लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा, राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग, जानकी शुक्ल ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य शिमला स्थित अस्पतालों और आश्रमों में “दिवाली वितरण 2025” के आयोजन की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक की शुरुआत निरता आकरे द्वारा लेडी गवर्नर को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ हुई। निर्णय लिया गया कि दीवाली के अवसर पर आश्रमों और अस्पतालों में वितरित की जाने वाली सामग्री की खरीद हिमकारा उन्नयन समिति, हिमफेड, और स्वयं सहायता समूहों…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना था। सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में क्रैश बैरियर लगाए जाएं और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता को यातायात…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के वाणिज्य विभाग ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में वाणिज्य विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने सक्रिय भाग लिया। विद्यार्थियों ने वाणिज्य परिसर, कक्षा कक्षों, नालियों और सीलिंग की सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. टी.डी. वर्मा ने बताया कि यह स्वच्छता कार्यक्रम वर्ष 2014 से आरंभ हुआ है और इसे संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्य…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के ननखड़ी क्षेत्र के खड़ाहन, खुन्नी, पनौली, जाहु, खोलीघाट और गाहन पंचायतों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कौल सिंह नेगी और भाजपा मंडल अध्यक्ष ननखड़ी जियालाल लम्बरदार के नेतृत्व में उपमंडलाधिकारी रामपुर से मिला।प्रतिनिधिमंडल ने ननखड़ी में बंद पड़ी सड़कों की बहाली और बस सेवाओं को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ननखड़ी क्षेत्र में पिछले डेढ़ महीने से कई सड़कें बंद पड़ी हैं, जिससे स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा और बीमार लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के हारतड़ा नगेड़ गांव के युवक सौरभ राणा की हत्या के मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। पालमपुर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश धीरु सिंह ठाकुर की अदालत ने दोषी बुआ और उसके दो भतीजों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार सौरभ पेशे से गाड़ी चालक था। 9 जनवरी 2016 को वह गाड़ी लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 11 जनवरी 2016 को उसका शव मंदोल सड़क पर खून से लथपथ मिला। सूचना के आधार पर सौरभ के पिता ने पुलिस में…