Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय महाविद्यालय रामपुर के सभागार में इंटर हॉस्टल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. विद्या बन्धु नेगी द्वारा मुख्यातिथि के रूप में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों को निष्पक्ष भाव से अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक विधाओं का आयोजन किया गया, जिनमें चौपाइयाँ गायन, एकल नृत्य, एकल गायन, रैंप वॉक, समूह गायन, समूह नृत्य, रंगोली, स्केचिंग और कैलीग्राफी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत एवं नगर पालिका आदर्श आचार संहिता, 2020 की धारा 2.1 को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना में आयोग ने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। पंचायतों और शहरी निकायों के चुनावी माहौल के बीच यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीमांकन, क्षेत्रफल और वर्गीकरण में बदलाव पर रोक आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब पंचायतों और नगर निकायों की सीमाओं, क्षेत्रफल और वर्गीकरण में कोई भी परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। एक बार अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद चुनाव…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला रोहड़ू के पुराने बस अड्डा परिसर में हिमाचल प्रदेश के आधुनिक निर्माता माने जाने वाले राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह एवं पूर्व लोकसभा सांसद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राजा वीरभद्र सिंह की वजह से प्रदेश और रोहड़ू क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद राजा साहब ने प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, जिसे विपक्ष भी स्वीकार करता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज उपमंडल कोटखाई के पुडग दौरे के दौरान 1 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से बनी धनद्रोंटी–केहमली सड़क का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने 1 करोड़ 91 लाख रुपये से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पुडग भवन के कार्य का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत पुडग उनके विधानसभा क्षेत्र का भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए यहां सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 35 लाख…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत सुंगरा में 16 लाख 50 हजार रुपए की राशि से निर्मित स्वागत द्वार भावानगर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उचित मांगों के शीघ्र निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सल कार्टन, पुरानी…

Read More