Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि सुक्खू सरकार प्रदेश में आया हेल्पर भर्ती प्रक्रिया को भ्रष्टाचार और अराजकता का माध्यम बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के 6,202 प्री–प्राइमरी विद्यालयों में आया हेल्पर रखने की घोषणा तो कर दी, लेकिन भर्ती के लिए न कोई नियम तय किए गए हैं और न ही किसी पारदर्शी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने बताया कि चयनित श्रमिकों को प्रतिमाह लगभग 3,800 रुपये मानदेय मिलेगा, जिसमें 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत राज्य सरकार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर चंबा में हाल ही में हुई घटना और रामपुर के दत्तनगर में गौ सेवक के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने आज एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने मांग की कि रामपुर व आसपास के क्षेत्रों में सरकारी वन भूमि पर बनाए जा रहे अवैध पक्के निर्माणों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले VHP और गौशाला संचालकों ने एसडीएम रामपुर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि रामपुर क्षेत्र में अवैध रूप से बस्तियां बसाई जा रही हैं और सरकारी भूमि पर पक्के मकान…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रचोली की कुमारी रितिका ने इतिहास रचते हुए रामपुर ब्लॉक की पहली महिला राशन विक्रेता बनने का गौरव प्राप्त किया है। रामपुर उपमंडल की दी रचोली कृषि सेवा सहकारी सभा समिति में विक्रेता पद हेतु आयोजित साक्षात्कार में रितिका पुत्री राज कुमार ग्राम रचोली का चयन किया गया। चयन समिति द्वारा आयोजित साक्षात्कार में कुल चार अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर रितिका सर्वश्रेष्ठ रहीं। रितिका का चयन उनके परिश्रम, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर शोषण मुक्ति मंच के आह्वान पर रामपुर में हाल ही में राज्य के विभिन्न जिलों में दलित समाज पर बढ़ रहे अत्याचार, भेदभाव और हिंसा की घटनाओं के खिलाफ एक जोरदार प्रदर्शन किया गया। मंच के प्रतिनिधियों ने उपमंडलाधिकारी रामपुर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया। प्रदर्शन के दौरान संयोजक देवकी नंद, कुलदीप, दिनेश मेहता और मिलाप नेगी ने कहा कि प्रदेश में दलित उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विशेष रूप से रोहड़ू में दलित बच्चे सिकंदर की मृत्यु तथा कुल्लू के सैंज क्षेत्र में दलित महिला…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल पंचायत चुनाव गंभीर मुद्दा बन गया है। पंचायत चुनाव समय पर करवाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश जियालाल भारद्वाज की खंडपीठ ने राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि पंचायत चुनाव कितने समय में आयोजित किए जाएंगे। अदालत ने दोनों पक्षों को 22 दिसंबर तक विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। सरकार का पक्ष: 21 दिसंबर से पहले शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया सुनवाई के दौरान राज्य सरकार…

Read More