Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर किन्नौर जिला में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के तहत पहले लिए गए निर्णयों की समीक्षा करते हुए लंबित विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में किन्नौर के सीमावर्ती क्षेत्रों में ग्रामीण अधोसंरचना विकास, महिलाओं के कौशल विकास और क्षमता निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से सीधे संवाद कर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला विधान सभा कार्यालय शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के तीन साल के कार्यकाल को नाकामी और निराशा से भरा बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा के दौरान लगभग 500 लोगों ने जान गंवाई, हजारों लोग बेघर हुए और व्यापक पैमाने पर फसल व पशुओं का नुकसान हुआ, लेकिन सरकार अब भी हर पीड़ित तक राहत पहुंचाने में विफल रही है। इसके बावजूद सरकार तीन साल के पूरे होने पर जश्न मनाने जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला । बांग्लादेश में चल रहे महिला कबड्‌डी विश्व कप में भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने थाईलैंड को 65–20 के बड़े अंतर से मात देते हुए टूर्नामेंट में धमाकेदार एंट्री की। शुरू से अंत तक भारत ने आक्रामक और अनुशासित खेल दिखाते हुए थाईलैंड को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय टीम की कप्तान हिमाचल की बेटी रितु नेगी ने नेतृत्व में खिलाड़ियों ने अपनी नेतृत्व क्षमता, रेडिंग और डिफेंस दोनों में दमदार खेल दिखाते हुए टीम को लगातार आगे बढ़ाया। वहीं, उपकप्तान पुष्पा राणा, संजू देवी,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला देहरादून में 12 से 16 नवम्बर तक आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें हिमाचल प्रदेश ने छह स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं। वहीं बॉलीवॉल टीम ने रामपुर क्षेत्र से संबंधित विनोज नेगी की अगुवाई में कांस्य पदक अपने नाम किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रतियोगिता में  पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि परिश्रम और समर्पण के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हुआ है। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (HPSEDC), जो कि प्रदेश सरकार का उपक्रम है, द्वारा नून फूड LLC (किराना एवं फूड डिलीवरी कंपनी) में डिलीवरी राइडर्स की सीधी भर्ती की जा रही है। 22 नवंबर तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इच्छुक उम्मीदवारों को 22 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा।फॉर्म लिंक: https://forms.gle/F4H9GgWcNnvqUdF76 क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी, अक्षय कुमार ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया JSDC Group of Companies के…

Read More