Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla : आईजीएमसी में मरीज को पीटने के आरोप में डॉक्टर सस्पेंड, एफआईआर दर्ज

    IGMC शिमला में इलाज करवाने पहुंचे मरीज से मारपीट के मामले में आरोपी डॉक्टर सस्पेंड, पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 23, 2025Updated:April 13, 20261 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    आईजीएमसी शिमला

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में इलाज के दौरान मरीज के साथ मारपीट के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी डॉक्टर को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। मरीज के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    चौपाल क्षेत्र निवासी अर्जुन सोमवार को इलाज के लिए आईजीएमसी पहुंचा था। परिजनों के अनुसार, मरीज का ब्रोंको टेस्ट करवाया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे कुछ समय आराम करने की सलाह दी थी। इसके बाद मरीज को वार्ड में शिफ्ट किया गया, जहां एक खाली बेड देखकर वह वहां लेट गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी डॉक्टर वहां पहुंचा और मरीज से आपत्तिजनक और अपमानजनक लहजे में सवाल-जवाब किया। परिजनों का कहना है कि मरीज ने डॉक्टर से सम्मानजनक व्यवहार की मांग की, जिससे डॉक्टर भड़क गया और बात कहासुनी से बढ़कर हाथापाई में बदल गई। डॉक्टर ने मरीज के मुंह पर मुक्के मारे, जिससे उसके मुंह से खून निकल आया। हालांकि, मरीज ने भी डॉक्टर को लातें मारीं। घटना के बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    मामले की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल राव मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर स्थिति को शांत किया। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। वहीं, पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और अस्पताल प्रबंधन से पूरे मामले को लेकर चर्चा की। देर शाम अस्पताल प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे और सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। उधर, पुलिस ने भी दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट से बातचीत कर डॉक्टर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    और पढ़ें : आईजीएमसी में डॉक्टर पर मरीज से मारपीट का आरोप, परिजनों का हंगामा, जांच के आदेश

    #ARBtimes #DoctorSuspended #HealthNews #HimachalNews #HospitalViolence #IGMCShimla #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल : Tuesday, December 23, 2025
    Next Article Kinnaur: पांगी स्कूल में बागवानी मंत्री ने नवाजे मेधावी छात्र, स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड से जोड़ने का कार्य प्रगति पर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Forest: ननखड़ी में कायल के 41 स्लिपर बरामद होने से मचा हड़कंप, जंगल में सर्च अभियान जारी

    August 24, 2026

    Shimla : HRTC का अनुबंध कर्मचारी 4.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, रोहड़ू के अणु में पुलिस की कार्रवाई

    August 24, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 125 मीटर गहरी खाई में गिरी स्विफ्ट; चालक की मौत

    August 23, 2026

    Shimla: सुन्नी उपमंडल के चाबा के समीप ऑटो रिक्शा नदी में गिरा, चालक की मौत

    August 23, 2026

    नशे की काली कमाई पर पुलिस का वार, ऊना में तस्कर की 85.75 लाख की संपत्ति फ्रीज

    August 21, 2026

    Himachal : धर्मशाला में मोबाइल गेम खेलने से रोका तो 14 वर्षीय किशोर ने उठाया खौफनाक कदम

    August 20, 2026

    पांवटा साहिब हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, कहासुनी के बाद की थी हत्या

    August 19, 2026

    CRIME: किन्नौर में चिट्टा नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.79 ग्राम हेरोइन और ₹1.04 लाख नकदी बरामद

    August 18, 2026

    Sirmaur : पांवटा साहिब में शिलाई के सब्जी विक्रेता की गला रेतकर हत्या, परिजनों ने बस स्टैंड पर किया प्रदर्शन

    August 18, 2026

    Accident: शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, दो पुलिसकर्मियों की मौत; टोलैंड में टैंकर से भिड़ी कार

    August 17, 2026

    Accident: रामपुर के डेड ज्यूरी में पलटी गाड़ी पिता पुत्र घायल, ज्यूरी अस्पताल पहुंचाए

    August 14, 2026

    Crime: झाकड़ी में किराए के कमरे से 8.5 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 14, 2026
    View 1 Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 1 6 0
    Users Today : 190
    Total Users : 120160
    Total views : 237302
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.