एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान लोक निर्माण विभाग का नया मंडल खोलने की घोषणा की। उन्होंने बद्दी नागरिक अस्पताल की क्षमता 100 बिस्तरों तक बढ़ाने, एसडीएम कार्यालय निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये तथा खेल स्टेडियम निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बद्दी की तेजी से बढ़ती आबादी के अनुरूप आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बद्दी में एक अत्याधुनिक बस स्टैंड निर्माण करने की भी घोषणा की, जिसके लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, बद्दी, बरोटीवाला…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू कुल्लू जिला के आनी उपमंडल की दलाश पंचायत के रठोह गांव में मंगलवार देर रात एक भीषण अग्निकांड में तीन मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में लाखों का सामान नष्ट हो गया, हालांकि किसी तरह की जानी नुकसान की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार यह घर चार भाइयों का संयुक्त मकान था, जिसे उन्होंने मजदूरों को किराये पर दे रखा था। आग लगने के समय मजदूर अंदर ही मौजूद थे, लेकिन समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने इसे व्यवस्था पतन के तीन साल करार देते हुए कड़ा हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि सरकार चुनावों से पहले किए गए बड़े-बड़े वादों को पूरा करने में बुरी तरह विफल रही है, जिसके विरोध में पार्टी 4 दिसंबर को धर्मशाला स्थित जोरावर सिंह स्टेडियम में विशाल प्रदर्शन करेगी। भाजपा का दावा है कि प्रदेशभर से कार्यकर्ता और आम लोग इस आंदोलन में भाग लेकर सरकार की नीतियों और कथित विफलताओं के खिलाफ आवाज उठाएंगे। हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ.…
एआरबी टाइम्स ब्यूराे, मंडी पंडोह बग्गी टनल प्रशासनिक कारणों से बंद होने के चलते पंडोह डैम में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम प्रबंधन द्वारा स्पिलवे गेटों को आवश्यकता अनुसार समय-समय पर खोला जाएगा। यह जानकारी पंडोह स्थित इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल डिवीजन, बीबीएमबी के अधिशासी अभियंता संतोष राणा ने दी। उन्होंने बताया कि टनल बंद रहने के कारण जलाशय में पानी की आवक तेज है, जिसके चलते अतिरिक्त जल को सुरक्षित रूप से छोड़ना जरूरी हो गया है। ऐसे में ब्यास नदी किनारे रहने वाले लोग सतर्क रहें, क्योंकि गेट खुलने पर नदी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने करलोटी क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए करलोटी से एम्स बिलासपुर के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने इस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई बस सेवा शुरू होने पर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्साह जताते हुए मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा आम लोगों, खासकर मरीजों और बुजुर्गों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होगी। मंत्री ने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह 7…