Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 13
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: निचार में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, आधुनिक बागवानी और नशामुक्त समाज पर दिया जोर

    निचार में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आधुनिक बागवानी, नशामुक्त समाज और शिक्षा सुधारों पर जोर देते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    निचार में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में उपस्थित राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी
    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर

    राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निचार के मैदान में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर ही किया जा सके।

    निचार में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं

    उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को सरकार की जनहितैषी नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी भी मिलती है। मंत्री ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशामुक्त हिमाचल अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि चिट्टा जैसे नशे के खिलाफ पुलिस विभाग के खुफिया तंत्र को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों और समाजसेवियों से इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    जगत सिंह नेगी ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में किन्नौर के सेब उत्पादकों को आधुनिक बागवानी तकनीकों को अपनाना होगा, ताकि बेहतर गुणवत्ता और बेहतर मूल्य सुनिश्चित किए जा सकें। उन्होंने सेब विपणन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार राज्यभर में 150 सीबीएसई पैटर्न के विद्यालय स्थापित कर रही है, जहां पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान की जाएगी। जिला किन्नौर में निचार, भावानगर, सांगला, रिकांगपिओ और कानम स्कूलों को इस योजना में शामिल किया गया है। अगले शैक्षणिक सत्र से पूह और कटगांव के सरकारी विद्यालयों को भी इस व्यवस्था में शामिल किया जाएगा।

    मंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 की आपदा के बाद मुख्यमंत्री ने राहत मैनुअल में संशोधन कर प्रभावित परिवारों को बेहतर सहायता प्रदान की। आपदा में क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण के लिए प्रति परिवार सात लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई गई।

    कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने लोगों की शिकायतें सुनीं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को त्वरित निवारण के निर्देश दिए। उन्होंने चिट्टा विरोधी जागरूकता पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत करने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निचार के विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।

    इससे पूर्व उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा जिला प्रशासन द्वारा संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जल शक्ति विभाग द्वारा 47.13 लाख रुपये की लागत से निर्मित ग्रांगे-निचार पेयजल योजना का लोकार्पण भी किया।

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर सिंह नेगी, पुलिस उपाधीक्षक भावानगर राजकुमार, खंड विकास अधिकारी निचार विजय नेगी, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. अजय नेगी, नायब तहसीलदार राहुल कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल नेगी, राज्य सेवादल की उपाध्यक्ष तारा मुयान, कांग्रेस मीडिया प्रभारी मनोज नेगी, महिला इंटक जिला अध्यक्ष सरिता नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    #AppleFarming #CBSESchools #DrugFreeHimachal #himachalpradesh #JagatSinghNegi #kinnaur #ModernHorticulture #Nichar #SarkarGaonKeDwar #SukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: पंचायत समिति जुब्बल में कमलेश झगटा अध्यक्ष और लोकपाल शरखोली उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए
    Next Article Rampur Bushahr: 15 जून को रामपुर में होगी आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kinnaur: 3.50 करोड़ के ईको पार्क और 2.12 करोड़ के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्यों से छितकुल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां

    September 11, 2026

    Kinnaur: विकासात्मक योजनाओं के बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें : जगत सिंह नेगी

    September 10, 2026

    Kinnaur: बागवानी मंत्री ने किया टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास

    September 9, 2026

    Kinnaur: क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    September 9, 2026

    Kinnaur: जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा

    September 8, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Kinnaur: लियो बाईपास रोड के बजट और हंगरंग घाटी में नियमित गैस वितरण की मांग

    August 25, 2026

    Kinnaur: निगुलसरी खुला रहेगा, नाथपा में तय समय पर ही चलेगा यातायात

    August 19, 2026

    Kinnaur: शिगारचा पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    August 11, 2026

    Kinnaur Kailash: प्रतिकूल मौसम के चलते दो दिन बंद रही किन्नौर कैलाश यात्रा, अब 15 अगस्त तक चलेगी

    August 8, 2026

    Kinnaur: ईरान में भारत के नए राजदूत बने किन्नौर के विश्वेश नेगी, प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

    August 7, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में सेब सीजन की तैयारी पूरी: चौरा बैरियर पर 24×7 नियंत्रण कक्ष, निचार में मालभाड़ा और पैकिंग दरों का प्रस्ताव

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 5 0 4
    Users Today : 9
    Total Users : 122504
    Total views : 241293
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.