Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Shimla: पंचायत समिति जुब्बल में कमलेश झगटा अध्यक्ष और लोकपाल शरखोली उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

पंचायत समिति जुब्बल के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित कमलेश झगटा और लोकपाल शरखोली निर्विरोध चुने गए। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए क्षेत्रीय विकास के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

जिला शिमला की पंचायत समिति जुब्बल के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का चुनाव वीरवार को पंचायत समिति कक्ष, जुब्बल में एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी और बीडीओ करण सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में पंचायत समिति के सभी 15 निर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया।

गौरतलब है कि पंचायत समिति जुब्बल के सभी 15 वार्डों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद के लिए पंचायत समिति वार्ड रावीं से निर्वाचित सदस्य कमलेश झगटा के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए पंचायत समिति वार्ड शिली-पराली से सदस्य लोकपाल शरखोली के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसका भी सभी सदस्यों ने एकमत से समर्थन किया। इसके बाद एसडीएम गुरमीत नेगी ने कमलेश झगटा को पंचायत समिति जुब्बल की निर्विरोध अध्यक्षा तथा लोकपाल शरखोली को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किया।

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्षा कमलेश झगटा, उपाध्यक्ष लोकपाल शरखोली तथा पंचायत समिति के अन्य सदस्यों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने सभी सदस्यों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

रोहित ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और पंचायत समिति क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार पंचायत समिति के माध्यम से विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष जितेंद्र मैहता, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी तथा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

#Congress #CongressHimachal #HimachalNews #himachalpradesh #Jubbal #JubbalKotkhai #KamleshJhagta #LocalGovernance #LokpalSharkholi #PanchayatElection #PanchayatiRajख् #RohitThakur #PanchayatSamitiJubbal #RuralDevelopment #ShimlaNews
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleKullu: रामपुर जलविद्युत परियोजना के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर तत्काल प्रतिबंध
Next Article Kinnaur: निचार में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, आधुनिक बागवानी और नशामुक्त समाज पर दिया जोर
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Shimla: शिमला में राज्य अनुसूचित जाति आयोग की समीक्षा बैठक, रिकॉर्ड अधूरा मिलने पर अधिकारियों को फटकार, सात दिन में रिपोर्ट तलब

July 29, 2026

Shimla : CRIF के तहत ₹239.45 करोड़ मंजूर; छैला-कुमारहट्टी और टिक्कर-खमाडी सड़क का होगा कायाकल्प

July 29, 2026

Shimla : सिपाही से निजी गाड़ी धुलवाने और प्रताड़ित करने पर ASI सस्पेंड; DGP कार्यालय ने जारी किए आदेश

July 29, 2026

Shimla: चियोग स्कूल भेदभाव मामले में राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने तलब की रिपोर्ट, ‘भीम पत्र’ भी किया लॉन्च

July 28, 2026

Forest: हाटू मंदिर के समीप ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 450 पौधों का रोपण

July 28, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस से पहले नई कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर निर्णय का दिया आश्वासन

July 26, 2026

Shimla : कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर मानसून का असर: 5 अगस्त तक बंद रहेंगी शिवालिक समेत 2 टॉय ट्रेनें

July 26, 2026

Shimla : सुन्नी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 25 करोड़ की पेयजल योजना एक महीने में होगी समर्पित : विक्रमादित्य सिंह

July 26, 2026

Shimla : फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स को बड़ी राहत: अब 2 साल नहीं, 1 साल की होगी इंटर्नशिप; सीएम ने दिए निर्देश

July 25, 2026

Shimla : जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: विदाई का बिगुल बज चुका, जनआंदोलन से सड़कों पर उतरेगी भाजपा

July 25, 2026

Shimla : नारकंडा बीडीसी अध्यक्ष बने नवीन पॉल, टाई के बाद पर्ची से पिंकी ठाकुर बनीं उपाध्यक्ष

July 24, 2026

Himachal : एसजेवीएन के पूर्व सीएमडी नंद लाल शर्मा का निधन, पंचकूला के अस्पताल में ली अंतिम सांस

July 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 5 6 2
Users Today : 2
Total Users : 116562
Total views : 231554
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.