Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
कुल्लू

Kullu: रामपुर जलविद्युत परियोजना के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर तत्काल प्रतिबंध

रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन की सुरक्षा को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। आदेशों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ATUL RAJBy ATUL RAJJune 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू

राष्ट्रीय महत्व की आधारभूत संरचना रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन (आरएचपीएस) की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला दण्डाधिकारी कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने परियोजना के संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के ड्रोन अथवा मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) के संचालन और उड़ान पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार पावर हाउस, स्विचयार्ड, सुरंगों, ट्रांसमिशन सुविधाओं तथा अन्य संबद्ध प्रतिष्ठानों के ऊपर या आसपास ड्रोन का अनधिकृत संचालन सार्वजनिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा परियोजना की सुरक्षा के लिए संभावित खतरा उत्पन्न कर सकता है। इस संबंध में आरएचपीएस प्रबंधन, पुलिस विभाग तथा संबंधित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) द्वारा सुरक्षा कारणों से प्रतिबंध लगाने की अनुशंसा की गई थी।

जिला दण्डाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन के संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी आकार अथवा प्रकार के ड्रोन का उड़ाना, संचालन या उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।

हालांकि, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, सशस्त्र बलों तथा अपने आधिकारिक दायित्वों का निर्वहन कर रही अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा संचालित ड्रोन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। इसके अलावा जिला दण्डाधिकारी अथवा जिला प्रशासन द्वारा अधिकृत अधिकारी से पूर्व लिखित अनुमति प्राप्त करने वाले ड्रोन संचालन की अनुमति दी जा सकेगी।

आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला दण्डाधिकारी ने आम नागरिकों से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदेशों का पालन करने की अपील की है।

#DroneBan #DroneRestrictions #HimachalNews #HydroProject #KulluAdministration #PublicSafety #RampurHydroPowerStation #RamPurNews #RHPS #SecurityAlert
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला
Next Article Shimla: पंचायत समिति जुब्बल में कमलेश झगटा अध्यक्ष और लोकपाल शरखोली उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए
ATUL RAJ
  • Website

अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

Kullu: लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता, सेब सीजन से पहले सड़कें होंगी दुरुस्त: विक्रमादित्य सिंह

July 29, 2026

Kullu: PMGSY-4 में बंजार को 150 करोड़ की सौगात, 20 नई सड़कें होंगी विकसित: विक्रमादित्य सिंह

July 28, 2026

कुल्लू में पीलिया का प्रकोप: 36 मरीज भर्ती, वॉटर टैंकों की सफाई शुरू; जानिए लक्षण और बचाव के मुख्य उपाय

July 23, 2026

Kullu : सैंज में FD के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप; शाखा डाकपाल पर FIR दर्ज

July 23, 2026

Himachal : कुल्लू में 27 जुलाई को युवाओं का महासंग्राम! नशा मुक्त विकसित भारत प्रतियोगिताओं के लिए MY Bharat पर करें रजिस्ट्रेशन

July 22, 2026

Kullu: दूध उत्पादक संघ का सरकार को अल्टीमेटम, 24 जुलाई को दत्तनगर में होगा प्रदर्शन

July 17, 2026

Kullu : लावारिस पशु से टकराकर घर के आंगन में गिरी बाइक; PGI ले जाते समय दो दोस्तों की मौत

July 16, 2026

Kullu : बुजुर्ग से ₹11.60 लाख की ठगी: आयुर्वेदिक दवा और इलाज के बहाने पंजाब के शातिर ने लगाई चपत

July 15, 2026

Kullu: गड्ढों में तब्दील कंडा-कतमोर सड़क, सैकड़ों ग्रामीण परेशान; 25 जुलाई तक सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

July 14, 2026

Kullu News : भूस्खलन के खतरे से सहमे ग्रामीण, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन; स्थायी समाधान की उठाई मांग

July 7, 2026

Kullu: 3.6 किलो चरस बरामदगी मामले में दोषी को 14 साल के कठोर कारावास की सजा, 1 लाख रुपये जुर्माना

July 2, 2026

Kullu: चमन शर्मा बने युवक मंडल के रोपा के अध्यक्ष, अगस्त में होगी ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता

June 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 5 6 2
Users Today : 2
Total Users : 116562
Total views : 231554
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.