Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर सहायक आयुक्त एवं जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी किन्नौर, डॉ. ओम प्रकाश यादव ने बताया कि जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय द्वारा 24 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ में राज्य स्तरीय युवा उत्सव हेतु ऑडिशन एवं विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कुल 6 विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इन प्रतियोगिताओं में लोकनृत्य, लोकगीत, भाषण, कहानी लेखन, चित्रकला और कविता लेखन शामिल हैं। प्रतियोगिताओं का विवरण लोकनृत्य – अधिकतम 10 प्रतिभागी | समय: 15 मिनट लोकगीत – अधिकतम 10 प्रतिभागी | समय: 07…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जितेन्द्र सैनी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के समक्ष विभिन्न तरह के मामलों को प्रस्तुत किया जा सकता है, जिनमें धारा 138 एन.आई. अधिनियम के मामले, मनी रिकवरी, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, भरण-पोषण और अन्य दीवानी व कम्पाउंडेबल आपराधिक मामले शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि अदालतों में लंबित क्रिमिनल कम्पाउंडेबल अपराध, वाहन दुर्घटना दावे, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भू-अधिग्रहण, सेवा संबंधी वेतन-भत्ते, सेवानिवृत्ति मामले, राजस्व मामले (जिला…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के समीप लाल सिंगी गांव में बीती देर रात एक निजी होटल के बाहर गोलीकांड की सनसनीखेज घटना सामने आई। वारदात में युवा कांग्रेस नेता आशु पुरी (निवासी संतोषगढ़) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, होटल रायजादा में बुधवार देर रात एक जन्मदिन समारोह के दौरान आशु पुरी और अन्य युवा मौजूद थे। आधी रात के बाद केक काटने के लिए सभी युवक होटल के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पुलिस थाना रामपुर के तहत बुधवार देर शाम को भद्राश स्थित सरकारी नर्सरी के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ऋषव (19) पुत्र देवेंद्र कुमार, निवासी नागाधार, डाकघर देलठ, तहसील ननखड़ी, ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा अंकित कुमार सरकारी नर्सरी के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान भारतीय सेना के वाहन निरथ की ओर से आ रहे थे। उनसे बताया कि प्रथम वाहन का चालक गलत दिशा में गाड़ी चला…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। 19 नवंबर को पुलिस उपमंडल रामपुर की विशेष टीम, प्रभारी थाना रामपुर एवं प्रभारी डिटेक्शन टीम निरीक्षक आशीष कौशल की अगुवाई में निरसू, निरथ, सैंज और कुमारसैन क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गुलशन (27) और पीयूष (19) कथित तौर पर हेरोइन/चिट्टा बेचने और सेवन करने में शामिल हैं तथा कुड़ीधर–करांगला सड़क के पास अपनी गाड़ी में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर रेडिंग पार्टी बनाकर दबिश…

Read More