Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, October 14
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Punjab : मानसा में खौफनाक वारदात; शक में पति ने की 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी मौत

    पंजाब के मानसा में खौफनाक वारदात, अवैध संबंधों के शक में पति सचप्रीत सिंह ने 8 महीने की गर्भवती पत्नी सिमरजीत की धारदार हथियार से हत्या की। गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी मौत, आरोपी फरार।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 12, 2026Updated:July 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मानसा | पंजाब के मानसा जिले के गांव ठूठियांवाली में एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी की तेजधार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात में न केवल 22 वर्षीय सिमरजीत कौर की जान चली गई, बल्कि उसके गर्भ में पल रहे दो मासूम जुड़वां बच्चों की भी दुनिया में आने से पहले ही मौत हो गई।

    रात को फोन कर बाहर बुलाया, फिर उतारा मौत के घाट

    परिजनों के मुताबिक, सिमरजीत कौर का करीब एक साल पहले बुर्ज राठी निवासी युवक सचप्रीत सिंह के साथ प्रेम विवाह हुआ था, जिसे बाद में दोनों परिवारों ने रजामंदी से विधिवत संपन्न कराया था। सिमरजीत आठ महीने की गर्भवती थी और प्रसव (डिलीवरी) के लिए अपने मायके गांव ठूठियांवाली आई हुई थी। घटना वाले दिन आरोपी पति दिन में अपने ससुराल आया और मिलकर वापस लौट गया। लेकिन रात के समय उसने सोची-समझी साजिश के तहत सिमरजीत को फोन कर घर के बाहर बुलाया और गली में ही धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।

    आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी

    सुबह वारदात का पता चलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के चाचा मेवा सिंह और भाई मनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था और इसी वजह से उसने इस खूनी खेल को अंजाम दिया। ठूठियांवाली पुलिस चौकी के प्रभारी मक्खन सिंह ने बताया कि गांव के सरपंच की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मृतका के पिता सुखपाल सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी पति सचप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

    #ARBtimes #CrimeNews #LawAndOrder #MansaCrime #PregnantWomanMurder #PunjabNews #PunjabPolice #ShockingIncident
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : चमियाना अस्पताल में ₹23 करोड़ की 3-टेस्ला MRI मशीन शुरू, मेडिकल कॉलेजों में ₹125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेटेड लैब्स
    Next Article Telangana : पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही की 6 हत्याएं; पीड़िता, उसकी मां-नानी समेत पत्नी और 2 मासूम बच्चों को काटा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Crime: रामपुर के चौधरी अड्डे पर महिला का पर्स लेकर फरार हुआ युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    October 14, 2026

    Crime: जुब्बल चिट्टा तस्करी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, अब तक 24 ग्राम नशा बरामद

    October 14, 2026

    Shimla News: रोहड़ू के मेंहदली में 195 ग्राम चरस बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Shimla News: शोघी में बस से 22 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    October 12, 2026

    Accident: रामपुर बस हादसा: दो की मौत, 21 घायल, प्रशासन ने बांटी राहत राशि

    October 9, 2026

    Shimla News : सोशल मीडिया पर सूट खरीदने के नाम पर महिला से 46 हजार की ठगी

    October 9, 2026

    Una News : नकड़ोह में पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, थाना प्रभारी घायल; 14.50 ग्राम चिट्‌टा बरामद

    October 7, 2026

    Delhi: राजेश कुमार सिंह ने एनएचपीसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाला

    October 6, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा, चंडीगढ़-मोहाली से दो गिरफ्तार

    October 6, 2026

    Kangra News: कांगड़ा के डमटाल में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार पर केस

    October 5, 2026

    Kangra News: पालमपुर के होटल में पुलिस की दबिश, महिला समेत पांच गिरफ्तार; 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

    October 5, 2026

    Himachal News: नशा तस्करी मामले में दो महिलाओं को एक साल की कठोर कैद, 10-10 हजार जुर्माना

    October 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 4 8 9
    Users Today : 188
    Total Users : 126489
    Total views : 247652
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.