एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा जिले के पुलिस मैदान बारगाह में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की पहली मंजिल का लेंटर डालते समय बड़ा हादसा हो गया। शटरिंग गिरने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान तारकेश्वर (34) पुत्र लाल चंद सिंह, निवासी रहसून गंज, जिला किशनगंज (बिहार) के रूप में हुई है। घायल मजदूरों में लालू कुमार (24) निवासी बिरवा, किशनगंज, दीनबंधु, निवासी धुमली, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) और बालकेश्वर (35) पुत्र छठू महतो, निवासी धुमली, पश्चिम चंपारण (बिहार) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को पहले तल…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर में ट्रैफिक समस्या को कम करने के उद्देश्य से सर्किट हाउस से ब्रौ तक बनाई जा रही सड़क का कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, जिससे स्थानीय लोगों में निराशा बढ़ रही थी। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण को दोबारा शुरू कर दिया है। लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी यह सड़क अब तेज़ी से आगे बढ़ रही है। विभाग ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग के किनारों पर क्रेट वॉल का कार्य पूरा कर लिया है और अब सड़क…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला। साइबर अपराधियों ने एक बार फिर नया तरीका अपनाते हुए बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी से जीवन प्रमाणपत्र अपडेट करने का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की एफडी से यह पूरी रकम निकाल ली गई। शिकायत मिलने पर ढली पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 17 नवंबर की रात 8 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें व्हाट्सएप पर PNB One APK नाम का एक लिंक भेजा और कहा कि उनका जीवन प्रमाणपत्र अपडेट करना जरूरी है। अगले दिन फिर…
♈ मेष राशि (Aries) 🔥🐏 प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। कमाई अच्छी पर खर्च बढ़ेंगे। रिश्तेदार मदद करेंगे। पार्टनर की अपेक्षा ज्यादा हो सकती है। सेहत हल्की कमजोर।शुभ अंक: 1 | रंग: नारंगीउपाय: भोजन में शहद लें। ♉ वृषभ राशि (Taurus) 🌿🐂 पुरानी बीमारी से राहत। धन बचाने पर ध्यान दें। प्रियजन के साथ समय बिताएं। व्यापारिक संपर्क बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन मधुर।शुभ अंक: 1 | रंग: सुनहराउपाय: घर में गंगाजल रखें। ♊ मिथुन राशि (Gemini) 🌬️👬 विवाद से बचें। अचानक खर्च बढ़ेंगे। ऑफिस में निराशा संभव। शाम को आराम न मिल पाएगा। जीवनसाथी से हल्का तनाव।शुभ अंक: 8 | रंग:…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू भारत में भू प्रशासन में आधुनिक प्रौद्योगिकियों के कार्यान्वयन पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया। इस सम्मेलन में देश के 24 राज्यों के 72 वरिष्ठ अधिकारी तथा हिमाचल प्रदेश के भी 72 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। यह मंच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रौद्योगिकी-आधारित भूमि शासन का एक साझा रोडमैप तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा। राजस्व मंत्री ने भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार द्वारा सम्मेलन के आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लैंड रिकॉर्ड्स का डिजिटलीकरण समय…