Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि मांडव एयर इंडस्ट्रीज, सौली खड्ड मंडी में एनालिटिकल केमिस्ट, इलेक्ट्रीशियन और अकाउंटेंट के तीन पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 26 नवम्बर को मांडव एयर इंडस्ट्रीज, प्लॉट नंबर 12, इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1, सौली खड्ड, मंडी में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने वाले योग्य उम्मीदवारों को अपना रोजगार पंजीकरण पत्र, आधार कार्ड, फोटोग्राफ और सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां साथ लानी होंगी। पुरुष अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। योग्यता के अनुसार—एनालिटिकल केमिस्ट के लिए एमएससी या बीएससी,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर तकनीकी शिक्षा, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने गोविंद सागर झील के समीप लुहणू मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ किया। मंत्री ने क्रूज़ के माध्यम से झील में पहुंचकर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को हरी झंडी दिखाते हुए प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत सहित हिमाचल के 200 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर पैराग्लाइडिंग पायलटों ने हवा से पुष्प वर्षा कर माहौल को आकर्षक बनाया। इसके साथ ही स्टिल वॉटर राफ्टिंग, कैनोइंग एवं कयाकिंग की प्रतियोगिताओं का रोमांचक प्रदर्शन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला कुल्लू के निरमंड के जिलास्तरीय बूढ़ी दिवाली मेले के शुभारंभ पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को बूढ़ी दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। मंत्री ने अपने निरमंड दौरे के दौरान कई विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि बूढ़ी दिवाली एक पारंपरिक धार्मिक पर्व है, जिसका प्रसंग भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम द्वारा असुरों के संहार से जुड़ा है। मंत्री ने बताया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू केंद्र के ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग एवं हिमाचल प्रदेश भू-अभिलेख विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारत में भूमि प्रशासन में आधुनिक प्रौद्योगिकियों पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मनाली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय भूमि संसाधन विभाग के सचिव मनोज जोशी ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य लैंड रिकॉर्ड्स के डिजिटाइजेशन, ऑनलाइन सेवाओं और आधुनिक सर्वेक्षण तकनीकों को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि ड्रोन सर्वे, डिजिटल मैपिंग, जीआईएस आधारित रिकॉर्ड सिस्टम जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से भूमि अभिलेखों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ी है।उन्होंने कहा कि भारत सरकार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कुफरी–जनेडघाट–चायल संपर्क सड़क पर 51.78 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और जल्द ही इस सड़क को चौड़ा व पक्का करने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। वह कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र की कोटी और दरभोग पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में 3.54 करोड़ रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कोटी से मोई जुब्बड़ सड़क (50 लाख), चौखड़िया–धार करेवड़ी सड़क (40 लाख),…

Read More