एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर की आईक्यूएसी एवं आईसीटी समिति ने टेक्मिंट कंपनी के सहयोग से शिक्षकों के लिए आईसीटी आधारित स्मार्ट टीचिंग विषय पर एकदिवसीय सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित की।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के उप प्राचार्य एवं आईक्यूएसी संयोजक डॉ. टी. डी. वर्मा ने की। उन्होंने रिसोर्स पर्सन अमय गौरव तथा सभी शिक्षकों का स्वागत किया। रिसोर्स पर्सन अमय गौरव ने कक्षा-कक्ष शिक्षण में आईसीटी के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पारंपरिक कक्षाओं को स्मार्ट कक्षाओं में परिवर्तित किया जा सकता है तथा एआई आधारित…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज उपमंडल कोटखाई में 2 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस नवनिर्मित भवन से विभागीय कार्यों की दक्षता बढ़ेगी और कर्मचारियों व जन साधारण को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा और विद्युत सहित विभिन्न विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं। प्रदेश में बीते वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में भी अहम प्रगति हुई है। जन सामान्य को न्याय दिलाना सरकार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर में सातवें वित्तायोग अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल की अध्यक्षता में पहली उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण और विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक समिति सभागार में आयोजित की गई। पहले ऐसी बैठकें जिला स्तर पर आयोजित होती थीं, लेकिन सरकार द्वारा दिए गए नए निर्देशों के बाद अब इन्हें उपमंडल स्तर पर किया जा रहा है, ताकि स्थानीय समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी व त्वरित हो सके। बैठक का संचालन एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने किया। विभागों में रिक्तियां व विकास कार्यों पर चर्चा बैठक में रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि वित्तीय व्यवस्था को पारदर्शी और जनहितकारी बनाने में लेखा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह विभाग अपनी तथ्य-आधारित रिपोर्टों और वित्तीय सुझावों के माध्यम से लोक कल्याणकारी सुशासन की मजबूत आधारशिला रखता है। वे शिमला के एजी कार्यालय में आयोजित पांचवें लेखा सप्ताह (ऑडिट वीक 2025) के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। ऑडिट वीक का आयोजन भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग, राष्ट्रीय लेखा एवं लेखा परीक्षा अकादमी, प्रधान महालेखाकार (ऑडिट) और प्रधान महालेखाकार (लेखांकन एवं अनुश्रवण) की ओर संयुक्त रूप से किया जा रहा है। राज्यपाल ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान के तहत नेवल डॉकयार्ड मुंबई से 37 सदस्यों की टीम एक विशेष कार रैली लेकर पूरे देश के युवाओं को नौसेना के विभिन्न अंगों में भर्ती के लिए प्रोत्साहित करने निकली है। यह रैली लगभग 5000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए युवा छात्रों को सैन्य करियर के प्रति प्रेरित कर रही है। इसी क्रम में कमोडोर अंकित सूद के नेतृत्व में यह दल रामपुर पहुंचा, जहां टीम ने स्थानीय युवाओं को भारतीय नौसेना में उपलब्ध करियर अवसरों, प्रशिक्षण सुविधाओं और भविष्य की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया। हिमाचल प्रदेश के…