Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मौसम

    Himachal Weather : नए साल से पहले बदलेगा मौसम, 31 दिसंबर, 1 जनवरी को बर्फबारी के आसार

    Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में नए साल से पहले मौसम बदलेगा। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम साफ बने रहने की संभावना है, लेकिन न्यू ईयर से ठीक पहले मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर से प्रदेश में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका असर करीब तीन दिन तक रहेगा। इस दौरान 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 को ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। इससे लंबे समय से जारी ड्राइ स्पेल के टूटने की उम्मीद है।

    प्रदेश में ढाई महीने से सूखे जैसे हालात

    प्रदेश में बीते ढाई महीनों से सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। दिसंबर में लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य 11 जिलों में बारिश की एक भी बूंद दर्ज नहीं की गई। लाहौल-स्पीति जिले में मात्र 0.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। इससे पहले नवंबर माह में भी सामान्य से 96 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। ऐसे में किसान, बागवान और आम लोग मौसम में बदलाव की आस लगाए बैठे हैं। ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी इलाकों में घने कोहरे के चलते ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना है। मंडी जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे गिरकर 16.2 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

    बिलासपुर, हमीरपुर समेत छह जिलों में कोहरे का अलर्ट

    पर्यटन स्थलों पर भी तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। कुफरी में 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री गिरकर 10.6 डिग्री सेल्सियस रह गया। मनाली में तापमान 11.4 डिग्री, कुकुमसैरी में 8.4 डिग्री और नारकंडा में 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बिलासपुर जिले में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और मंडी जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में रात और सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाने से दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है। बिलासपुर में भाखड़ा बांध के आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा कोहरे का पूर्वानुमान है।

    #HimachalNews #HimachalSnow #HimachalWeather #NewYearWeather #SnowfallAlert #WeatherUpdate
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल : Saturday, December 27, 2025
    Next Article आईजीएमसी मारपीट मामला : डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, संकट में मरीज; दोबारा होगी जांच
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Himachal Weather Alert : 28 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऑरेंज अलर्ट पर रहेगा हिमाचल

    July 27, 2026

    हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

    July 10, 2026

    Monsoon: शिमला जिला प्रशासन मिशन मोड में, 30 सितंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

    July 2, 2026

    Rampur Bushahr: पहली बारिश में ही गानवी खड्ड बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- अब नहीं अस्थायी समाधान, बने स्थायी पुल

    July 1, 2026

    Himachal Weather Update : हिमाचल में 10 जिलों में आज और कल भारी बारिश के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट

    June 20, 2026

    Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

    June 1, 2026

    Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

    May 21, 2026

    Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

    April 27, 2026

    Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

    April 24, 2026

    Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    April 8, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर भीषण हादसा: रेणुकाजी जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    May 30, 2026

    Rampur Bushahr: लवी मेले की बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, सीनियर सिंगल्स में पुनीत गुप्ता विजेता

    November 9, 2025

    HPRCA Hamirpur: 312 असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों के लिए 4–5 मई को CBT परीक्षा, जानें पूरी डिटेल

    April 23, 2026

    Kangra : पति की शहादत के बाद नहीं हारी हिम्मत: वीर नारी कल्पना ने SSC (महिला) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की

    August 18, 2026

    रोहड़ू में हर्ष फायरिंग से महिला की मौत, कुलगांव में धार्मिक आयोजन के दौरान चली गोली

    April 27, 2026

    Mandi: कमरू घाटी के गोत गांव से महाशिवरात्रि 2026 के लिए बड़ा देव कमरूनाग का विधिपूर्वक प्रस्थान

    February 6, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 4
    Users Today : 8
    Total Users : 128964
    Total views : 251868
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.