एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला विशेष सत्र न्यायालय रोहड़ू के न्यायाधीश अनिल शर्मा ने एक अहम फैसला सुनाते हुए 39 वर्षीय बलवान सिंह पुत्र भगवान सिंह एवं 44 वर्षीय जोगिन्दर सिंह पुत्र बालक राम, दोनों निवासी गांव एवं डाकघर अढाल, तहसील रोहड़ू (जिला शिमला) को अभियोग संख्या 85/2022 में दोषी ठहराया है। अदालत ने दोनों अभियुक्तों को धारा 22 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत 4-4 वर्ष की कठोर कारावास एवं 20-20 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सरकार की ओर से मामले की…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की तीन प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण और स्तरोन्नयन के लिए केंद्र सरकार द्वारा सीआईआरएफ के तहत 225 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जो आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत है। बाली चौकी में पंचायत समिति के सामुदायिक भवन का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस स्वीकृति के लिए उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से व्यक्तिगत तौर पर आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि मंडी–गग्गल–चैल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल परिवहन मजदूर संघ द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही पारदर्शी, न्यायसंगत और समयबद्ध स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग अब पूरी हो गई है। संघ के निरंतर प्रयासों, लगातार संवाद और कर्मचारियों की वास्तविक समस्याओं को मजबूती से उठाने के बाद प्रबंधन ने इस महत्वपूर्ण मांग को स्वीकार करते हुए हाल ही में आयोजित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में नई ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी प्रदान कर दी है। नई नीति के लागू होने से निगम में स्थानांतरण से जुड़ी सभी प्रक्रियाएँ अब अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध होंगी। नीति में तय समयसीमा के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उपमण्डल जुब्बल के अंतर्गत खड़ापत्थर में रोगी कल्याण समिति जुब्बल के सदस्यों के साथ बैठक कर नागरिक चिकित्सालय जुब्बल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय आनंद, डॉ. सुनीश चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान डॉ. सुनीश चौहान ने वित्तीय वर्ष 2024–25 और 2025–26 की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी योजनाओं और आवश्यक संसाधनों पर विस्तृत जानकारी दी। अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने को लेकर आवश्यक उपकरणों एवं मशीनों की उपलब्धता बढ़ाने पर भी गहन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के 72वें जिला स्तरीय सहकारी समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने गुरुवार को कुल्लू स्थित रथ मैदान में कहा कि ग्रामीण आर्थिक सुदृढ़ीकरण में सहकारी सभाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सहकारिता का मूल उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आर्थिक विकास को गति देना है। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष भी है और प्रदेश सहित कुल्लू जिला की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहकारी संस्थाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में सहकारिता आंदोलन…