Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    किन्नौर

    Kinnaur: किन्नौर में शोंगटोंग-कड़छम परियोजना की समीक्षा, 2027 तक पहला चरण पूरा करने के निर्देश

    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किन्नौर दौरे के दौरान 450 मेगावाट शोंगटोंग-कड़छम जल विद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा कर निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJApril 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | किन्नौर
    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने दो दिवसीय किन्नौर दौरे के दौरान सतलुज नदी पर निर्माणाधीन 450 मेगावाट क्षमता की शोंगटोंग-कड़छम जल विद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पावरहाउस, सर्ज शाफ्ट और बैराज स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए परियोजना के पहले चरण को जनवरी 2027 तक पूरा करने को कहा, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर इसका लाभ प्रदेश को मिल सके।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ ऊर्जा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह परियोजना प्रदेश की विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ाने, ऊर्जा आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने और पर्यावरण अनुकूल विकास में अहम भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बैराज, हेड रेस टनल और पावरहाउस जैसे प्रमुख सिविल कार्य अंतिम चरण में हैं, जबकि विद्युत एवं यांत्रिक कार्य भी निर्धारित समयानुसार प्रगति पर हैं।

    परियोजना के पूर्ण होने पर प्रतिवर्ष लगभग 1,579 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन की संभावना है, जिससे राज्य की ऊर्जा क्षमता और ग्रिड स्थिरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही, इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को हर साल लगभग 900 करोड़ रुपये का लाभ मिलने का अनुमान है।

    सीएम ने टापरी में विश्व की पहली भू-तापीय सेब कोल्ड स्टोरेज इकाई का निरीक्षण

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किन्नौर जिले के टापरी में स्थापित विश्व की पहली भू-तापीय ऊर्जा संचालित सेब कोल्ड स्टोरेज एवं फल सुखाने की संयुक्त इकाई का निरीक्षण किया। 1,000 टन क्षमता वाली यह अत्याधुनिक सुविधा एचपीएमसी और आइसलैंड की एक कंपनी के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत विकसित की गई है।

    मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों में इस इकाई में कुल 16,963 किलोग्राम फलों का प्रसंस्करण किया गया है। इनमें से 5,105 किलोग्राम फल नवंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच, जबकि 11,948 किलोग्राम फल जून 2025 से जनवरी 2026 के बीच प्रोसेस किए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह सुविधा स्थानीय बागवानों के लिए और अधिक लाभकारी सिद्ध होगी।

    इस आधुनिक प्रणाली में फलों के भंडारण और सुखाने के लिए भू-तापीय ऊष्मा का उपयोग किया जाता है। टापरी क्षेत्र अपने उच्च तापीय जलस्रोतों के लिए भी प्रसिद्ध है, जिसका लाभ इस परियोजना में लिया जा रहा है। पारंपरिक बिजली आधारित प्रणालियों के विपरीत, यह इकाई ऊर्जा के लिए प्राकृतिक स्रोतों का उपयोग करती है, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ कृषि का उदाहरण बनती है।

    इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार, हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आबिद हुसैन सादिक, उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #AppleStorage #CleanEnergy #GeothermalEnergy #HimachalNews #himachalpradesh #HPMC #HydroPower #kinnaur #RenewableEnergy #SukhvinderSinghSukhu #SustainableDevelopment #Tapri
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: लॉयन्स क्लब शिमला ने रक्तदान सेवा परिवार को सौंपी एम्बुलेंस, दो माह पुराना वादा किया पूरा
    Next Article दैनिक राशिफल 15 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Kinnaur: उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को किन्नौर से भावभीनी विदाई

    September 28, 2026

    Kinnaur: अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण को लेकर रिकांग पिओ में राज्य आयोग ने किया सीधा संवाद

    September 24, 2026

    Kinnaur: पूह में आंगनबाड़ी सहायिका के 12 पदों पर होगी भर्ती, 14 अक्तूबर तक करें आवेदन

    September 24, 2026

    Kinnaur: 23 से 26 सितंबर तक किन्नौर प्रवास पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग, समुदाय से जुड़े मामलों की करेगा समीक्षा

    September 23, 2026

    Kinnaur: 3.50 करोड़ के ईको पार्क और 2.12 करोड़ के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्यों से छितकुल में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां

    September 11, 2026

    Kinnaur: विकासात्मक योजनाओं के बजट का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें : जगत सिंह नेगी

    September 10, 2026

    Kinnaur: बागवानी मंत्री ने किया टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास

    September 9, 2026

    Kinnaur: क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    September 9, 2026

    Kinnaur: जिला योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा

    September 8, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Kinnaur: लियो बाईपास रोड के बजट और हंगरंग घाटी में नियमित गैस वितरण की मांग

    August 25, 2026

    Kinnaur: निगुलसरी खुला रहेगा, नाथपा में तय समय पर ही चलेगा यातायात

    August 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 7 8
    Users Today : 8
    Total Users : 124878
    Total views : 245238
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.