Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    Bilaspur: श्री नैना देवी जी मंदिर नववर्ष मेला: श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर उपायुक्त की वर्चुअल समीक्षा बैठक

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 25, 2025Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर

    श्री नैना देवी जी मंदिर में नववर्ष मेले के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज वर्चुअल माध्यम से उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

    उपायुक्त राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले के सुचारू संचालन के लिए एसडीएम श्री नैना देवी जी को मेला अधिकारी तथा तहसीलदार श्री नैना देवी जी को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस व्यवस्था के लिए एसडीपीओ श्री नैना देवी जी को पुलिस मेला अधिकारी एवं थाना प्रभारी कोट को सहायक पुलिस मेला अधिकारी बनाया गया है।

    उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पूरे मेला क्षेत्र को 9 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा, जिनमें से 5 सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी जाएगी।

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विस्तृत यातायात योजना तैयार की गई है। केवल चिन्हित स्थलों पर ही वाहन पार्किंग की अनुमति होगी ताकि यातायात सुचारू बना रहे। भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

    उपायुक्त ने नगर परिषद एवं संबंधित विभागों को पूरे मेला क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए मेला क्षेत्र में 3 स्थायी एवं 2 अस्थायी स्वास्थ्य जांच शिविर स्थापित किए जाएंगे, जबकि एम्बुलेंस सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

    श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन उपलब्ध करवाने के लिए कतार प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि दर्शन में कम समय लगे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश देते हुए स्थानीय जनता एवं व्यापारियों से भी नववर्ष मेले के सफल आयोजन में सहयोग की अपील की।

    #Bilaspur #Devotees_Facilities #Fair_Management #Health_Services #Himachal_Pradesh #New_Year_Fair #Security_Arrangements #Shri_Naina_Devi_Ji #Traffic_Management
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ
    Next Article Rampur Bushahr: ठाकुर सत्यनारायण मंदिर में तुलसी पूजन और सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News : महिलाओं की सुरक्षा और डिजिटल अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी : विद्या नेगी

    November 5, 2026

    Bilaspur News : हर बेटी को मिले समान अवसर, नशे के खिलाफ जनभागीदारी जरूरी : राज्यपाल

    November 5, 2026

    Bilaspur News : तनावमुक्त रहें, सकारात्मक सोच अपनाएं और आगे बढ़ें, विद्यार्थियों से बोले राजेश धर्माणी

    October 13, 2026

    Bilaspur News : पानी से भरी बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, खेलते-खेलते बाथरूम पहुंची थी मासूम

    September 24, 2026

    Bilaspur Jobs : बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के 6 पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

    September 20, 2026

    Bilaspur News : स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिला नया व्यावसायिक अवसर, फोरलेन पर फूड वैन शुरू

    September 6, 2026

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Bilaspur News : ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल 650 शिक्षा केंद्रों तक पहुंची, 12 हजार बच्चे लाभान्वित : राज्यपाल

    September 2, 2026

    Bilaspur News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक से लेकर बिजली-पानी के मामलाें का होगा निपटारा

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Bilaspur : नैना देवी मंदिर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बन रहे रैंप-लिफ्ट, 31 मार्च तक सुविधा

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Himachal Govt Jobs 2025: राज्य चयन आयोग ने निकाली भर्ती, देखें पूरा विवरण

    August 19, 2025

    Rampur Bushahr: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: नगर परिषद रामपुर में समाधान शिविर आयोजित, 8 शिकायतों का मौके पर निपटारा

    January 29, 2026

    Rampur Bushahr:नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया उत्सव

    May 24, 2025

    रामपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

    January 17, 2025

    Rampur Bushahr: राजकीय महाविद्यालय रामपुर में पुस्तक प्रदर्शनी का सफल आयोजन

    October 14, 2025

    Rampur Bushahr: सड़क की मरम्मत पर विभागों की खींचतान, पंद्रहबीस की जनता बेहाल

    October 10, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 9 6
    Users Today : 28
    Total Users : 128996
    Total views : 251914
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.