Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में नार्को समन्वय केंद्र की समीक्षा बैठक, नशे के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 23, 2025Updated:November 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त अनुपम कश्यप (डीपीआरओ)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की समीक्षा बैठक बचत भवन में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के खिलाफ एक सघन और व्यवस्थित अभियान चलाया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 900 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं जिनमें 8 किलोग्राम हीरोइन जब्त की गई है। यह पुलिस विभाग के बेहतरीन कार्य का प्रमाण है। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर सूचना तंत्र को और मजबूत किया जाएगा ताकि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की सूचना तुरंत मिल सके।

    जनता से अपील करते हुए उपायुक्त ने कहा:

    “यदि किसी को नशे के कारोबार से जुड़ी जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस या जिला प्रशासन को सूचित करें।”

    उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अपने सूचना नेटवर्क को मजबूत करने के निर्देश दिए।

    ग्राम सभाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान

    अब हर ग्राम सभा में, विशेष रूप से पहले घंटे के दौरान, शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी अनिवार्य होगी। इस दौरान नशे की समस्या पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को सरलता से बताया जाएगा।

    उपायुक्त ने यह भी जानकारी दी कि नार्को समन्वय केंद्र के अंतर्गत कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए बजट का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा।

    नार्को टेरर एक गंभीर खतरा – एसएसपी संजीव कुमार गांधी

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि

    “नार्को टेरर एक राष्ट्रीय संकट बन चुका है। बच्चे न केवल नशा कर रहे हैं, बल्कि अपराध में भी लिप्त हो रहे हैं।”

    उन्होंने यह भी बताया कि कई मामलों में अभिभावक डर में जी रहे हैं, क्योंकि उनके बच्चे नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस ने कई अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय गिरोहों का पर्दाफाश किया है, लेकिन जेल से छूटने के बाद लोग दोबारा इस कारोबार में शामिल हो जाते हैं।

    उन्होंने कहा कि नशा परीक्षण किट का उपयोग शुरू हो चुका है और अगली बैठक में इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

    2024 में एक्साइज विभाग की कार्रवाई के आंकड़े:

    • कुल मामले: 462

    • जब्त अंग्रेजी शराब: 7479 लीटर

    • जब्त अवैध देशी शराब: 108319 लीटर

    • अवैध बीयर: 8669 लीटर

    • अवैध भांग की खेती पर भी हो रही है सख्त कार्रवाई

    बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज शर्मा, ज्योति राणा, एसडीएम मुकेश शर्मा, डीएसपी अमित ठाकुर, डीएसपी नरेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    #ActionAgainstDrugs #CannabisCultivation #DCAnupamKashyap #DistrictAdministration #DrugFreeCampaign #DrugsInSociety #HeroinSeizure #IllegalLiquor #NarcoTerrorIndia #NarcoticsCoordinationCentre #PoliceAndAdministration
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: 25 सितंबर को ठंगी पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर, बागवानी, कृषि, पशुपालन और सरकारी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी 
    Next Article Shimla: शरद नवरात्रि के दूसरे दिन HPU में बुशहर छात्र कल्याण संघ ने किया हलवा वितरण
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 8 1
    Users Today : 1
    Total Users : 125081
    Total views : 245558
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.