Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla : ठियोग के नमाणा गांव में भीषण आग, पांच मकान राख, 24 लोग बेघर

    हिमाचल प्रदेश के ठियोग उपमंडल के नमाणा गांव में भीषण आग से पांच मकान जलकर राख हो गए। हादसे में एक गाय की मौत हुई और पांच परिवारों के 24 लोग बेघर हो गए। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 26, 2025Updated:January 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    ठियोग में मकान में लगी आग को बुझाते लोग। Source : Social Media

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल ठियोग की क्यार पंचायत के नमाणा गांव में शनिवार को भीषण आग लगने से लकड़ी के पांच मकान जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में एक गाय जिंदा जल गई, जबकि पांच परिवारों के 24 सदस्य बेघर हो गए। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे गांव के एक घर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने आसपास के चार अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के दौरान एक सिलिंडर फट गया, जिससे आग और भी विकराल हो गई। घटना के समय कई लोग अपने कामकाज और खेतों में घास काटने गए हुए थे। ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद टुल्लू पंप और स्प्रे पंप से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। लेकिन मकान लकड़ी के बने होने के कारण लपटें तेजी से फैलती चली गईं।

    सड़क तंग होने से मौके पर नहीं पहुंचे फायर टेंडर

    सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं, लेकिन गांव की सड़क संकरी और क्षतिग्रस्त होने के कारण बड़े फायर टेंडर मौके तक नहीं पहुंच पाए। कोटखाई से 250 लीटर फोम वाली गाड़ी पहुंची, जबकि शिमला से 2500 लीटर पानी वाला छोटा टेंडर बुलाया गया, मगर वह भी देर से पहुंचा। इससे आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलें आईं। इस अग्निकांड में जिन परिवारों के मकान जले हैं, उनमें तीन सगे भाई बालक राम, संतराम और लायक राम के अलावा हरि राम और रति राम शामिल हैं।

    जीवन भर की जमा पूंजी पल भर में राख

    इन परिवारों की जीवन भर की पूंजी इस आग में राख हो गई। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि, तरपाल और कंबल मुहैया कराए गए हैं। प्रभावितों के लिए अब सामुदायिक भवन में अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोग भोजन और जरूरी सामान की व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं। आग की वजह से प्रभावित परिवारों के स्कूल जाने वाले बच्चों की किताबें, कपड़े और जरूरी दस्तावेज तक जल गए। पीड़ित परिवारों ने सरकार से आवास और आर्थिक सहायता की मांग की है।

    #DisasterUpdate #FireAccident #HimachalFire #HimachalNews #himachalpradesh #NamanaVillage #TheogFire #TheogUpdate
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले
    Next Article Kinnaur: रिकांगपिओ में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव — 144 प्लॉट बिके, 26 लाख का राजस्व जुटा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    UNA : 1.50 लाख का बिल पास करने के एवज में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते PWD का जेई गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Bilaspur : बस में सफर कर रही पंजाब की युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Himachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Shimla : शोघी बैरियर पर पुलिस की कार्रवाई: हेलमेट की पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा; दो युवक गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Mandi News : 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फंदा; पीछे छोड़ गई 2 साल की मासूम बेटी

    July 26, 2026

    Mandi : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : जमीन के म्यूटेशन के बदले मांगी 2 लाख की घूस; कानूनगो, पटवारी और सहायक गिरफ्तार

    July 24, 2026

    Solan : बद्दी में खौफनाक वारदात: घरेलू विवाद में पति ने बेलन से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

    July 23, 2026

    Kullu : सैंज में FD के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप; शाखा डाकपाल पर FIR दर्ज

    July 23, 2026

    Kangra : देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR दर्ज; सरकारी धन के दुरुपयोग-धोखाधड़ी का आरोप

    July 20, 2026

    Kangra : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान; मायके पक्ष ने दामाद पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप

    July 20, 2026

    Himachal : शिमला पुलिस ने ध्वस्त किया 5 राज्यों में फैला अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क; चंडीगढ़ और मोहाली से दबोचे तस्कर

    July 19, 2026

    Shimla : ₹500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED ने 3 और आरोपी पकड़े, 2.48 लाख लोगों से ठगी

    July 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 8 2 7
    Users Today : 140
    Total Users : 117827
    Total views : 233791
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.