Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Rampur News: मंगलाड़ खड्ड में एर्टिगा दुर्घटनाग्रस्त, किन्नौर के दो युवकों की मौत

    किन्नौर में मंगलाड़ खड्ड के पास एर्टिगा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। दोनों 9 सितंबर से लापता थे।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    किन्नौर जिले से 9 सितंबर से लापता चल रहे दो युवकों का वाहन मंगलवार सुबह झाकड़ी थाना क्षेत्र के मंगलाड़ खड्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिला। हादसे में वाहन सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। वाहन गहरी खड्ड में गिरा होने के कारण शवों को बाहर निकालने में पुलिस को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम की सहायता मांगी है।

    पुलिस के अनुसार, पुलिस थाना रिकांगपिओ को सूचना मिली थी कि मारुति सुजुकी एर्टिगा में सवार होकर गए दो युवक 9 सितंबर से लापता हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों और वाहन की तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान मंगलाड़ खड्ड के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिला। वाहन में सवार दोनों युवक मृत पाए गए।

    मृतकों की पहचान 28 वर्षीय अरविंदर नेगी पुत्र अनिल कुमार निवासी गांव पोवारी, डाकघर तंगलिंग, तहसील कल्पा और 22 वर्षीय प्रशांत गंधर्व पुत्र मनोहर लाल निवासी गांव पोवारी, डाकघर तंगलिंग, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का स्थान काफी दुर्गम है और वाहन गहरी खड्ड में गिरा है। इस कारण शवों को सुरक्षित बाहर निकालने में परेशानी आ रही है। पुलिस ने प्रशासन से रेस्क्यू टीम उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है। टीम की मदद से दोनों शवों को खड्ड से बाहर निकालने का प्रयास किया जाएगा।

    पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। शवों को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। झाकड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    #ARBtimes #HimachalNews #KinnaurNews #RoadAccident #एर्टिगा #कारदुर्घटना #किन्नौर #किन्नौरन्यूज #झाकड़ी #मंगलाड़खड्ड #सड़कहादसा #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKullu News: मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Dharamshala News: अपर धर्मकोट के होटल में रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश, चिट्टा-अफीम बरामद

    September 15, 2026

    Kangra News: 64 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी को एक माह रखा डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 33 लाख ठगे

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr : 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में सह आरोपी गिरफ्तार

    September 13, 2026

    Shimla : इनकम टैक्स अधिकारी पर 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ने दर्ज की FIR

    September 12, 2026

    Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी

    September 10, 2026

    Nurpur News : नशा तस्कर पर बड़ा शिकंजा, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; होटल-रेस्तरां और बैंक खाते भी सीज

    September 10, 2026

    Solan News : बिना लाइसेंस गोदाम में मिली 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

    September 10, 2026

    Shimla News: होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने का आरोप

    September 10, 2026

    Crime: रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    September 9, 2026

    Solan News: नालागढ़ में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख रुपये ठगे

    September 9, 2026

    Shimla News: 71 ग्राम अफीम बरामदगी के बाद बड़ी कार्रवाई, आरोपी की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

    September 8, 2026

    Shimla News : संजौली में 24 ग्राम चिट्टा और 7 ग्राम MDMA के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 0 8 3
    Users Today : 82
    Total Users : 123083
    Total views : 242247
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.