Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, September 10
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: ओबीसी सूची में शामिल करने के मामलों की आयोग ने की समीक्षा

    हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने शिमला जिला के विभिन्न समुदायों को OBC सूची में शामिल करने के मामलों की समीक्षा की। 25 मानदंडों और रिपोर्ट पर चर्चा हुई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 9, 2026Updated:September 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में आयोजित ओबीसी आयोग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते आयोग के अध्यक्ष प्रभात चंद

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने शिमला जिला की विभिन्न जातियों एवं समुदायों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सूची में शामिल करने से संबंधित मामलों की समीक्षा की। इस संबंध में बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष प्रभात चंद ने की।

    आयोग के अध्यक्ष प्रभात चंद ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक आधार पर पिछड़े समुदायों को अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने का प्रावधान है। इसके लिए आयोग की ओर से 25 मानदंड निर्धारित किए गए हैं। जो जाति या समुदाय इन निर्धारित मानदंडों को पूरा करता है, उसे ओबीसी सूची में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से आवश्यक रिपोर्ट समय पर प्राप्त नहीं होने के कारण प्रक्रिया में देरी हो रही है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सूचनाएं एवं रिपोर्ट समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाने को कहा है। बैठक में संबंधित समुदायों की सामाजिक, आर्थिक एवं अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न समुदायों से संबंधित जानकारी और रिपोर्ट भी आयोग के समक्ष प्रस्तुत की गई।

    प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ब्राह्मण भुजुरु, ब्राह्मण आचारज, कुलाल/कलाल तथा भाट/भट्टा समुदायों के संबंध में आयोग द्वारा निर्धारित 25 मापदंडों की पूरी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (कानून एवं व्यवस्था), शिमला की ओर से इस संबंध में सूचनात्मक पत्र एवं अनुस्मारक आयोग को प्राप्त हुए हैं।

    डोडरा क्वार मामले पर भी चर्चा

    डोडरा क्वार समुदाय के मामले में आयोग की ओर से 11 जून 2026 को क्वार तथा 12 जून 2026 को डोडरा क्षेत्र में सार्वजनिक सुनवाई आयोजित की गई थी। इसके बाद 25 जून 2026 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), डोडरा क्वार की ओर से आयोग द्वारा निर्धारित 25 मापदंडों के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट में कुछ बिंदुओं पर स्थिति को और स्पष्ट किए जाने की आवश्यकता बताई गई है। इनमें डोडरा क्वार क्षेत्र के निवासियों के वैवाहिक संबंधों, भूमि जोत के आकार और आर्थिक स्थिति से संबंधित जानकारी शामिल है।

    रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र के लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लाभ भी प्राप्त हो रहे हैं। वहीं, डोडरा क्वार क्षेत्र पहले से ही अनुसूचित पिछड़ा क्षेत्र है, जिसके चलते यहां के लोगों को पिछड़ेपन से संबंधित विभिन्न लाभ मिल रहे हैं। रिपोर्ट में स्थानीय लोगों के हवाले से यह भी बताया गया है कि क्षेत्र में 21 वर्ष से कम आयु में विवाह नहीं होते हैं और विवाह के दौरान किसी प्रकार की निर्धारित राशि लेने की परंपरा नहीं है। आयोग ने उपलब्ध तथ्यों और रिपोर्ट के आधार पर संबंधित मामलों की समीक्षा जारी रखने की बात कही।

    ये रहे मौजूद

    बैठक में आयोग सदस्य राजीव राणा, राकेश चौधरी, के.एस. भारती और सपना कटोच, सदस्य सचिव शिव मोहन सिंह सैनी, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा, एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, एसडीएम ठियोग डॉ. शशांक गुप्ता, एसडीएम कुमारसैन मुकेश कुमार, एसडीएम डोडरा क्वार कीर्ति चंदेल, एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा, एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा, एसडीएम शिमला शहरी सन्नी शर्मा, एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #DodaraKwar #HimachalNews #HimachalNewsUpdate #himachalpradesh #OBC #OBCCommission #OtherBackwardClasses #PrabhatChand #Shimla #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: बागवानी मंत्री ने किया टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास
    Next Article Shimla: हिंदी हमारी स्वाभिमान की भाषा, इसे सम्मान के साथ आगे बढ़ाएं : अनुपम कश्यप
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla News: शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित

    September 10, 2026

    Shimla News: होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने का आरोप

    September 10, 2026

    Shimla: लाहौल-स्पीति और पांगी में हानले की तर्ज पर खगोलीय केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव

    September 9, 2026

    Shimla: हिंदी हमारी स्वाभिमान की भाषा, इसे सम्मान के साथ आगे बढ़ाएं : अनुपम कश्यप

    September 9, 2026

    Shimla : साक्षरता में हिमाचल देश में दूसरे स्थान पर, 99.55% हुई दर; 28,480 लोग अब भी गैर-साक्षर

    September 9, 2026

    Himachal News : गाड़ी बेचने के बाद RC ट्रांसफर नहीं कराई तो फंस सकते हैं आप, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    September 9, 2026

    Shimla: विकास में नंबर वन बनेगा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र : विक्रमादित्य सिंह

    September 8, 2026

    Himachal High Court : नकली दवाइयों और करोड़ों की GST चोरी मामले में सरकार व फार्मा कंपनी को नोटिस

    September 8, 2026

    Himachal News: फल-सब्जियों में कीटनाशक अवशेष से बढ़ी चिंता, हिमाचल के 92 सैंपल तय सीमा से अधिक

    September 8, 2026

    Shimla News : कैथलीघाट फोरलेन निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, टावर क्रेन का बूम गिरने से मजदूर की मौत, 3 घायल

    September 8, 2026

    Shimla : डीएलएड दाखिला 2026: 1142 सीटें खाली, 15 सितंबर से दूसरे चरण की काउंसलिंग

    September 8, 2026

    HPPSC Assistant Professor Admit Card 2026: संस्कृत, लोक प्रशासन और भूगोल की परीक्षा की तारीख जारी

    September 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 1 8 0
    Users Today : 82
    Total Users : 122180
    Total views : 240771
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.