Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Rampur Bushahr: बुशहर कबड्डी संघ रामपुर ने महिला भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    रामपुर में बुशहर कबड्डी संघ द्वारा भारतीय कबड्डी टीम की खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। हिमाचल दिवस पर सम्मानित खिलाड़ियों ने प्रदेश की बेटियों की उपलब्धियों पर गर्व जताया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    भारतीय महिला कबड्‌डी टीम की खिलाड़ियों के साथ बुशहर कबड्‌डी संघ रामपुर के पदाधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    बुशहर कबड्डी संघ रामपुर के सदस्यों द्वारा वीरवार को रिकॉन्गपीओ से हिमाचल दिवस पर सम्मानित होकर लौट रही भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ियों का रामपुर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस टीम में भारतीय कबड्डी टीम की उपकप्तान पुष्पा राणा (जिला सिरमौर), भावना शर्मा (जिला मंडी) और चम्पा ठाकुर (जिला चम्बा) शामिल रहीं। रिकॉन्गपीओ से रामपुर पहुंचने पर संघ के महासचिव दलीप भलुनी, फाउंडर मेंबर संजय सूद और सदस्य तरुण शर्मा ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।

    हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकॉन्गपीओ में भारतीय कबड्डी टीम के पांच खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था। रामपुर पहुंचने पर संघ के सदस्यों ने तीन खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।

    इस दौरान उपकप्तान पुष्पा राणा ने कहा कि हिमाचल की बेटियों को प्रदेश, देश और विदेश में सम्मान मिलना गर्व की बात है। भारतीय टीम का हिस्सा बनना हर खिलाड़ी के लिए सम्मानजनक है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को शीघ्र सरकारी नौकरियों की सुविधा प्रदान की जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

    पुष्पा राणा ने जानकारी दी कि बीते वर्ष नवंबर में बांग्लादेश में आयोजित वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी, जिसमें हिमाचल के कई खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    #KabaddiIndia #कबड्डी #खेलसमाचार #बुशहरकबड्डीसंघ #भारतीयकबड्डीटीम #महिलाखिलाड़ी #रामपुर #हिमाचलदिवस #हिमाचलप्रादेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: खनेरी के स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल का 10वीं रिजल्ट 100%, दृष्टि नेगी बनी टॉपर
    Next Article Rampur Bushahr: एनसीआर में मजदूर आंदोलनों पर दमन के खिलाफ CITU का रामपुर सहित कई क्षेत्रों में प्रदर्शन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Sports: खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही प्रदेश सरकार : रोहित ठाकुर

    October 1, 2026

    Sports: गांव से ओलंपिक तक खिलाड़ियों को तैयार करने का संकल्प, 10 से 13 अक्टूबर तक नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल

    September 29, 2026

    Education: चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता शुरू

    September 28, 2026

    Education: तकलेच में जिला स्तरीय अंडर-14 माइनर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

    September 28, 2026

    Sports: रामपुर कॉलेज में ऊना ने जीती अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप

    September 26, 2026

    HPU: नेरवा ने दौलतपुर को हराया, जीबी पंत कॉलेज रामपुर में अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू

    September 23, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 15 जोन की 560 छात्राएं ले रहीं भाग

    September 18, 2026

    Bilaspur News: इंटर कॉलेज वुशू चैंपियनशिप में घुमारवीं और ठियोग कॉलेज का दबदबा

    September 18, 2026

    Sports: कटगांव में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 548 खिलाड़ी ले रहे भाग

    September 17, 2026

    Sports: वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

    September 14, 2026

    Women Asia Cup 2026 : श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने रचा इतिहास, आठवीं बार बना एशिया कप चैंपियन

    September 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 9 8
    Users Today : 18
    Total Users : 125098
    Total views : 245595
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.