Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगा “बैक टू लाइफ” फिल्म महोत्सव : उपायुक्त अनुपम कश्यप
    • Shimla: मुख्यमंत्री से मिले छात्रवृत्ति लाभार्थी, एशियन कुराश कप विजेता सौरव सुमन का भी सम्मान
    • Kullu: बाल विकास परियोजना अधिकारी ने जारी किए निर्देश, सभी ECCE केंद्रों का पंजीकरण अनिवार्य
    • Himachal Panchayat Election : 1276 पंचायतों में 80 फीसदी मतदान, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी
    • दैनिक राशिफल 29 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Kullu: लग घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 महिलाओं की मौत, 9 घायल
    • Himachal High Court : नगर निकायों में 7 जून से पहले दिलाई जाएगी शपथ, हाईकोर्ट में सरकार का जवाब
    • दैनिक राशिफल 28 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: एनसीआर में मजदूर आंदोलनों पर दमन के खिलाफ CITU का रामपुर सहित कई क्षेत्रों में प्रदर्शन

    CITU ने एनसीआर में मजदूरों पर कथित दमन के विरोध में रामपुर क्षेत्र में प्रदर्शन किया। न्यूनतम मजदूरी, ठेका प्रथा और श्रम अधिकारों को लेकर उठाई आवाज।
    ATUL RAJBy ATUL RAJApril 16, 2026Updated:April 16, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (CITU) की क्षेत्रीय समन्वय समिति रामपुर ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा की भाजपा नेतृत्व वाली सरकारों पर मजदूर आंदोलनों के दमन का आरोप लगाते हुए रामपुर, दत्तनगर, निरथ और बायल में विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और पूरे एनसीआर में चल रहे मजदूर संघर्षों के समर्थन में आयोजित किया गया।

    प्रदर्शन को संबोधित करते हुए CITU शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा सहित अन्य नेताओं ने कहा कि यह केवल औद्योगिक विवाद नहीं, बल्कि मजदूर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य तंत्र कॉरपोरेट हितों की रक्षा करते हुए श्रमिकों की आवाज को दबाने में लगा है। नेताओं ने देशभर के औद्योगिक मजदूरों से एकजुट होकर व्यापक विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

    नेताओं के अनुसार, 9 अप्रैल से नोएडा फेज-2 से शुरू हुआ आंदोलन तेजी से एनसीआर के कई औद्योगिक क्षेत्रों में फैल गया है, जिसमें हजारों मजदूर शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन फरवरी में हुई आम हड़ताल की निरंतरता है और मजदूरों की बढ़ती एकता का परिणाम है।

    CITU ने आरोप लगाया कि ठेका मजदूरों का बड़े पैमाने पर शोषण हो रहा है। उन्हें 10-12 हजार रुपये मासिक वेतन पर 10-13 घंटे तक काम करने को मजबूर किया जाता है, जबकि बुनियादी सुविधाएं जैसे ईएसआई, पीएफ और सुरक्षा तक उपलब्ध नहीं हैं। बढ़ती महंगाई और जीवन यापन की लागत को देखते हुए 26,000 रुपये न्यूनतम मजदूरी की मांग को उन्होंने आवश्यक बताया।

    संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि सैकड़ों मजदूरों को गिरफ्तार किया गया है और उनके परिवारों को भी परेशान किया जा रहा है। महिला मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार और ट्रेड यूनियन नेताओं की गिरफ्तारी की भी निंदा की गई।

    CITU ने सभी गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई, झूठे मामलों की वापसी, दमन की समाप्ति और 8 घंटे कार्यदिवस लागू करने की मांग उठाई। साथ ही, ठेका प्रथा समाप्त कर मजदूरों के नियमितीकरण और श्रम अधिकारों की बहाली पर जोर दिया गया।

    #CITU #LabourProtest #MinimumWage #NCRWorkers #RamPurNews #TradeUnion #WorkersRights
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ATUL RAJ
    • Website

    Related Posts

    Shimla : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कल

    May 24, 2026

    Mandi : हिमाचल सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला: झूठी गारंटियों और बढ़ते टैक्स से जनता परेशान

    May 24, 2026

    Rampur Bushahr: बेलगाम पेट्रोल-डीजल कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    May 23, 2026

    रोहड़ू नगर परिषद चुनाव 2026: कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा, 9 में से 7 वार्डों में जीत

    May 22, 2026

    Mc Rohru: महिला शक्ति के हाथों सजेगा लोकतंत्र का पर्व, पारंपरिक वेशभूषा में मतदान केंद्रों को रवाना हुईं महिला पोलिंग पार्टियां

    May 21, 2026

    रामपुर जिला परिषद चुनाव: चार वार्डों से 16 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, कांग्रेस बागियों ने बढ़ाई सियासी हलचल

    May 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.