Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Rampur Bushahr: दत्तनगर इंडोर स्टेडियम में ‘किंग ऑफ द हिमालयन रिंग’ बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    रामपुर बुशहर के दत्तनगर इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘किंग ऑफ द हिमालयन रिंग’ प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    दत्तनगर इंडोर स्टेडियम में मुख्यातिथि लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह का सम्मानित करते आयोजक

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर बुशहर के दत्तनगर स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘द किंग ऑफ द हिमालयन रिंग टाइटल फाइट सीरीज-1’ प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता देर रात सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता का आयोजन बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर और द हिमालयन किंग प्रमोशन हाउस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें इंडियन बॉक्सिंग काउंसिल का भी सहयोग रहा।

    कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग संगठन के अध्यक्ष महेंद्र स्तान, जिला अध्यक्ष अरुण मेहता तथा प्रमोटर जीता सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    एसोसिएशन के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में कुल 12 मुकाबले नॉकआउट प्रणाली के तहत खेले गए। देश के अलग-अलग राज्यों से आए महिला एवं पुरुष बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

    मुकाबलों में हिमाचल के मान ने अनुज को, विनाक्षी ने पंजाब की मेहक प्रीत को, दीपा ने पूनम को हराया। मणिपुर के जनदीव ने हरियाणा के मोनू कुमार को पराजित किया। जम्मू के दीपक कटोच ने चंद्र मोहन (हिमाचल) को, हरियाणा के दीपक कुमार ने अजय कुमार (हिमाचल) को हराया। तुषार (हरियाणा) ने अरुणाचल के दीकसन को तथा विकास (हरियाणा) ने मणिपुर के बिकाश को मात दी। वहीं मिजोरम के वनलाले कावलफिरा ने पंजाब के हरविंद्र सिंह को पराजित किया।

    प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें हिमाचल के जितेंद्र कुमार और हरियाणा के शुभम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

    मुख्य अतिथि विक्रमादित्य सिंह ने खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि दत्तनगर स्पोर्ट्स हॉस्टल में बने इंडोर स्टेडियम का इस प्रकार उपयोग होना सराहनीय है। उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे, विशेषकर चिट्टा जैसे मादक पदार्थों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक सिद्ध होते हैं।

    इस अवसर पर एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, पूर्व शिमला ग्रामीण अध्यक्ष अतुल शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य उज्ज्वल मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    #BoxingChampionship #Duttnagar #HimachalSports #ProfessionalBoxing #RampurBushahr #YouthPower
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: एनसीआर में मजदूर आंदोलनों पर दमन के खिलाफ CITU का रामपुर सहित कई क्षेत्रों में प्रदर्शन
    Next Article दैनिक राशिफल 17 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Sports: गांव से ओलंपिक तक खिलाड़ियों को तैयार करने का संकल्प, 10 से 13 अक्टूबर तक नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल

    September 29, 2026

    Education: चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता शुरू

    September 28, 2026

    Education: तकलेच में जिला स्तरीय अंडर-14 माइनर गेम्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

    September 28, 2026

    Sports: रामपुर कॉलेज में ऊना ने जीती अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप

    September 26, 2026

    HPU: नेरवा ने दौलतपुर को हराया, जीबी पंत कॉलेज रामपुर में अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू

    September 23, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 15 जोन की 560 छात्राएं ले रहीं भाग

    September 18, 2026

    Bilaspur News: इंटर कॉलेज वुशू चैंपियनशिप में घुमारवीं और ठियोग कॉलेज का दबदबा

    September 18, 2026

    Sports: कटगांव में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 548 खिलाड़ी ले रहे भाग

    September 17, 2026

    Sports: वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

    September 14, 2026

    Women Asia Cup 2026 : श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने रचा इतिहास, आठवीं बार बना एशिया कप चैंपियन

    September 14, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 7 8
    Users Today : 8
    Total Users : 124878
    Total views : 245238
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.