Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, September 26
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू ने केंद्र से मांगे डॉप्लर रडार और ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन, सटीक मौसम पूर्वानुमान के लिए जरूरी

    मुख्यमंत्री सुक्खू नई दिल्ली में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मिले। उन्होंने हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को डॉप्लर वेदर रडार और 150 स्वचालित मौसम केंद्र मांगे। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 29, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए डॉप्लर वेदर रडार और 150 स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक स्थिति, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक ऊष्मीकरण के चलते राज्य में प्राकृतिक आपदाओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इन परिस्थितियों में अत्याधुनिक चेतावनी प्रणाली की स्थापना आवश्यक है। उन्होंने आग्रह किया कि किन्नौर जिले में एक डॉप्लर वेदर रडार और राज्यभर में स्वचालित मौसम केंद्र अगले मानसून सीजन से पहले स्थापित किए जाएं।

    सुक्खू ने लाहौल-स्पीति के लिए डॉप्लर वेदर रडार की स्वीकृति देने पर केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मौसम डेटा को केंद्र की अग्रिम चेतावनी एजेंसियों के साथ एकीकृत करना जरूरी है ताकि सटीक और समय पर चेतावनी मिल सके।मुख्यमंत्री ने कांगड़ा-हमीरपुर जोन में एक सीस्मिक प्रयोगशाला और डेटा विश्लेषण केंद्र स्थापित करने की भी मांग की। इसके अलावा, उन्होंने हमीरपुर में मौसम डेटा केंद्र, ऊंचाई वाले इलाकों में दो अतिरिक्त वायु निगरानी प्रणालियां, और शैडो जोन में कॉम्पैक्ट वेदर रडार लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि प्रदेश में स्पेस ऑन व्हील्स कार्यक्रम, कृत्रिम मेधा प्रशिक्षण कोर्स, पौध आधारित पैकेजिंग अनुसंधान केंद्र, और जैव उत्पादन हब (बायो मैन्यूफैक्चरिंग) जैसी परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति दी जाए।

    कृषि उत्पादों पर एमएसपी लागू करने वाला हिमाचल पहला राज्य

    उन्होंने राज्य मंत्री के साथ प्राकृतिक कृषि, लैवेंडर, लेमन ग्रास और पुष्प खेती पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल देश का पहला राज्य है जिसने प्राकृतिक कृषि उत्पादों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू किया है, जिससे किसानों को व्यापक लाभ मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हिमाचल सरकार की इन पहलों की सराहना की और राज्य की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया।  इस अवसर पर  मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, प्रधान आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव और केंद्रीय मंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार उपस्थित रहे।

    #ClimateChangeInHimachal #CMSukhvinderSinghSukhu #DisasterWarningSystem #DopplerWeatherRadar #HimachalPradeshNews #KinnaurNews #MinistryOfEarthSciences #WeatherStationsInHimachal
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleचंबा में सड़क हादसा: टैक्सी खाई में गिरी, महिला समेत दो की मौत
    Next Article Shimla: हिमाचल के राज्यपाल ने कुल्लू-चंबा आपदा पीड़ितों को राहत सामग्री भेजी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 4 0 4
    Users Today : 102
    Total Users : 124404
    Total views : 244480
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.