एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) में राजीव कपूर, महाप्रबंधक (विद्युत), ने परियोजना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। जलविद्युत क्षेत्र में ढाई दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले वे अब इस प्रमुख परियोजना को नए आयामों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस विशेष अवसर पर परियोजना से जुड़े सभी विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राजीव कपूर ने मई 2000 में SJVN के इसी नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती चार वर्षों में उन्होंने अभियांत्रिकी एवं निर्माण विभाग में…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला ने संस्थान का 77वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), नई दिल्ली के उप-महानिदेशक (बागवानी) डॉ. संजय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिमला नगर निगम के मेयर श्रसुरेन्द्र चौहान और मशरूम अनुसंधान निदेशालय, सोलन के निदेशक डॉ. वी.पी. शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. ब्रजेश सिंह ने संस्थान की शोध गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अब तक 76 आलू किस्में विकसित की जा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में कैरियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सैल द्वारा स्प्रिंग लीडरशिप संस्थान रामपुर के सहयोग से पांच दिवसीय “शून्य ए.आई. फाउंडेशन कोर्स” कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का विषय “कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence)” है, जिसका उद्देश्य छात्रों को इस नवीनतम तकनीकी क्षेत्र में आवश्यक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है। कार्यशाला का उद्घाटन महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. विद्या बन्धु नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। कार्यक्रम में स्प्रिंग लीडरशिप संस्थान के संस्थापक श्री प्रकाश डोगरा और एम. एम. सी. संस्थान के श्री अजय नोगल ने मुख्य वक्ता की भूमिका…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पुलिस थाना ज्यूरी के अंतर्गत आने वाले पंद्रहबीश क्षेत्र के नंती गांव में एक व्यक्ति की फिसलकर गिरने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा 26 अगस्त को लोअर नंती हाइड्रो प्रोजेक्ट के पास बहपुल क्षेत्र में हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दौलत राम (57 वर्ष) पुत्र शिव राम, निवासी गांव नंती, डाकघर फांचा, तहसील रामपुर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। दौलत राम को बहपुल के पास पेट के बल मृत अवस्था में पाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक पास में ही एक ढाबा और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां राज्य सरकार के सहयोग से संचालित बायोचार कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। इस योजना के अंतर्गत हमीरपुर जिले के नेरी में छह महीने के भीतर बायोचार संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में डॉ. वाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, हिमाचल प्रदेश वन विभाग, और प्रोक्लाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, चेन्नई के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoA) हस्ताक्षरित किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे पर्यावरण संरक्षण और जंगल में लगने वाली आग पर नियंत्रण के लिए…