Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक ने आज राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2025 की सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपने दायित्व समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न राज्यों से आने वाले सांस्कृतिक दलों, किन्नौर जिले के लोक नृत्य दलों, प्लॉट आबंटन और महिला स्वयं सहायता समूहों को स्टॉल आबंटन करने के विषय में विस्तार से चर्चा हुई। अमित कल्थाईक ने कहा कि 25 अक्तूबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे व्यापारी एवं कारोबारी उपायुक्त कार्यालय, रिकांग पिओ में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। इसी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर  बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन रामपुर की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के चेयरमैन व प्रधान गोपाल सिंह ने की। बैठक में 5 जून को समिति हाल में बुलाई गई आम सभा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकारिणी ने माना कि उस आम सभा में कोरम पूरा न होने के कारण इसे वैध नहीं माना जा सकता। इस संबंध में लिए गए प्रस्ताव को रद्द करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी ने तय किया कि जब तक यूनियन की आय-व्यय से संबंधित विषयों का…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर के छात्र-छात्राओं ने अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप-1 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह आयोजन इस वर्ष राजकीय महाविद्यालय नाहन में आयोजित हुआ। महाविद्यालय की छात्रा कशिश और छात्र रोनी राणा ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश में महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह कॉलेज के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रामपुर कॉलेज की शैक्षणिक उत्कृष्टता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडल रामपुर के झाकड़ी स्थित प्राचीन देवी साहिबा लाटी जाहरी, खड़काग मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ  एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) एवं एसजेवीएन फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कोठी का शिलान्यास कर किया। इस परियोजना के तहत एसजेवीएन द्वारा कुल ₹36,28,379 की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिसमें से पहली किश्त ₹14,51,352 जारी की गई है। अपने संबोधन में अजय कुमार शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। संस्था स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक धरोहरों को संजोने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने…

Read More

शिमला। चौपाल स्थित पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह और एल्युमिनी मीट का आयोजन किया गया। वीरवार शाम को आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रदर्शनी और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय परिवार, पूर्व विद्यार्थियों और स्थानीय जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय चौपाल क्षेत्र की शिक्षा का आधार स्तंभ रहा है और यहां से अनेक विद्यार्थियों ने राज्य व देश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। शिक्षा मंत्री…

Read More