एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला के सभागार में शनिवार को पोषण माह अभियान 2025 का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और पोषाहार प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद “एक पेड़ मां के नाम, एक बूटा बेटी के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। मुख्य अतिथि अनुपम कश्यप ने कहा कि बच्चों को शिक्षा पर अधिक ध्यान देना चाहिए क्योंकि शिक्षा इंसान को सशक्त नागरिक बनाती है और राष्ट्र के विकास की नींव…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर दुग्ध उत्पादक यूनियन ने मिल्कफेड पर दूध उत्पादकों के दो माह से अधिक के बकाया भुगतान को लंबित रखने का आरोप लगाया है। यूनियन ने सरकार से मांग की है कि दिवाली से पहले सभी दुग्ध उत्पादकों को उनका बकाया भुगतान जारी किया जाए, ताकि उनकी दिवाली फीकी न पड़े। यूनियन के अध्यक्ष बिहारी सेवगी और सचिव विरेंद्र भलूनी ने बताया कि दत्तनगर स्थित मिल्कफेड चिलिंग प्लांट प्रदेश का सबसे बड़ा दुग्ध एकत्रीकरण केंद्र है, फिर भी यहां के उत्पादकों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। इससे किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष में इस वर्ष अश्व प्रदर्शनी एक से तीन नवंबर तक आयोजित की जाएगी। यह निर्णय जिला प्रशासन ने 11 से 14 नवंबर तक आयोजित किए जाने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में लगने वाली अस्थाई दुकानों को ध्यान में रख कर लिया है। रामपुर व्यापारिक दृष्टि से ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है। यह मेला न केवल रोजमर्रा के सामान के व्यापार का केंद्र है, बल्कि पशु व्यापार, विशेषकर स्पीति नस्ल के घोड़ों के लिए भी प्रसिद्ध है। स्पीति घोड़ों के बारे में:ये घोड़े मजबूत कद-काठी, भारी बर्फ में चलने की क्षमता और…
सोलन (एआरबी टाइम्स)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बरोटीवाला में दिनदहाड़े एक साल पुराने शादी विवाद में साले ने अपने जीजा सोहन लाल (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। सोहन लाल, निवासी खाली गांव, बद्दी में ठेकेदारी का काम करता था। वह साई स्थित एसबीआई बैंक में अपने काम से गया हुआ था। जैसे ही वह बैंक से बाहर निकला और गाड़ी में बैठने लगा, तभी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर चार दिवसीय अंडर-19 राज्य स्तरीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बिलासपुर में हुआ। इस अवसर पर नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को एक-दूसरे को जानने और समझने का अवसर मिलता है, साथ ही यह विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति को जानने का भी माध्यम बनती है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 11 जिलों और 2 स्पोर्ट्स हॉस्टल की 647 छात्राओं ने फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल…