एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला दिवाली की रात्रि शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना विक्ट्री टनल के समीप हुई, जब एक तेज रफ्तार टैक्सी ने फुटपाथ से लगी रेलिंग को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग और एक लोहे का साइनबोर्ड टूटकर फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर जा गिरा। घायलों में चार मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 4 महीने से लेकर 8 साल तक है। सभी घायल राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से ताल्लुक रखते हैं और शिमला में गुब्बारे आदि बेचने का…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के उपमंडल सांगला की सापनी पंचायत के बटूरी गांव में शनिवार रात भीषण अग्निकांड हुआ, जिसमें लकड़ी के बने दो मकान आग की भेंट चढ़ गए। विद्या लाल और विजेंद्र सिंह के इन घरों में आग लगने से सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, समय रहते परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए और गोशालाओं से मवेशियों को भी निकाल लिया गया, जिससे किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई। गांव में आग बुझाने के पर्याप्त साधन नहीं थे, इसलिए ग्रामीणों ने पेयजल नलों से पानी लाकर आग…
शिमला (एआरबी टाइम्स)। चिड़गांव उपमंडल की आंध्रा पंचायत के बड़ा पानु गांव में रविवार दोपहर एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। इस भीषण आगजनी में आठ कमरे जलकर राख हो गए और दो परिवार पूरी तरह बेघर हो गए। दिवाली से पहले हादसे ने दो परिवारों को उजाड़ा रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मकान में आग भड़क उठी। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने जब धुआं उठता देखा, तो तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। मकान सड़क से दूर होने के कारण दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका, जिससे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र जुब्बल के अंतर्गत कोट काईना पंचायत में विकास कार्यों की श्रृंखला जारी रखते हुए मगावटा गांव में 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन और काईना गांव में 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री ने ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि कोट काईना पंचायत जुब्बल-कोटखाई विधानसभा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और यहां के विकास के लिए वे निरंतर कार्यरत हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई नावर क्षेत्र एक सेब उत्पादक क्षेत्र है,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के टूटीकंडी बाल आश्रम का दौरा किया और वहां रहने वाले बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। आश्रम के बच्चों और कर्मचारियों ने मिट्टी के दीये जलाकर और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को मिठाइयां और उपहार वितरित किए तथा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि दिवाली का असली अर्थ खुशियां, करुणा और एकता बांटना है। उन्होंने कहा कि ये बच्चे हमारा भविष्य हैं और यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि उन्हें…