Author: ARB Times Desk

नई दिल्ली (एआरबी टाइम्स) । दिवाली के बाद दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है। इससे हवा की गुणवत्ता पर गंभीर असर पड़ा है। दीपावली के तीन दिन बाद एक्यूआई का स्तर 400 के पार पहुंच गया है, जो वायु गुणवत्ता के “रेड जोन” में आने का संकेत है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, वीरवार सुबह आनंद विहार में एक्यूआई 428 दर्ज किया गया जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इसके अलावा, अक्षरधाम में 350, इंडिया गेट 353 और एम्स क्षेत्र में एक्यूआई 342 दर्ज किया गया। ये सभी आंकड़े साफ…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर किन्नौर जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित पर्वतीय बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत, उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर ने आज डीसी कार्यालय के कन्वेंशन हॉल में होमगार्ड्स तथा हिमाचल पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) के सदस्यों से मुलाकात की। यह दल 13 अक्तूबर से 19 अक्तूबर 2025 तक सांगला उपमंडल के रक्छम में आयोजित पर्वतीय बचाव पाठ्यक्रम में शामिल हुआ था। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत कार्यों के लिए दल को सक्षम बनाना था।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत घुंडा भड़ेच और प्रगतिनगर में 3 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का विधिवत उद्घाटन किया। इस योजना से घुंडा, जबड़ोग, चटोली, कोटी सहित अन्य गांवों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। रोहित ठाकुर ने बताया कि जल शक्ति विभाग के अंतर्गत क्षेत्र में 32 करोड़ 28 लाख रुपये की अन्य योजनाएं भी निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि पब्बर नदी से 38 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना तैयार की जा रही है, जिसे इस वित्तीय वर्ष के अंत तक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर स्वास्तिक सोसायटी, रामपुर द्वारा आयोजित पहली बुशहर प्रीमियर लीग 2025 (BPL) का भव्य फाइनल मुकाबला सीएमसी खशधार और बैट ब्रेकर के बीच पाटबंगला मैदान में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सीएमसी खशधार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की और पहला BPL खिताब अपने नाम किया।  फाइनल मुकाबले का रोमांच: बैट ब्रेकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 179 रन बनाए। सुनील – 40 रन शुभम – 31 रन राहुल – 29 रन अभिषेक – 28 रनसीएमसी खशधार के अमन और अक्षय ने धारदार गेंदबाज़ी करते हुए 3-3…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शरण गांव के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात हुआ जब दोनों युवक अपनी कार में गांव की ओर लौट रहे थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही सैंज पुलिस टीम…

Read More