Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर किन्नौर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में 9 अक्टूबर से शुरू हुए तम्बाकू मुक्त अभियान को 8 दिसंबर 2025 तक सफलतापूर्वक संचालित किया जाएगा। इस अभियान के तहत उन्होंने सभी थानों, चौकियों और यातायात निरीक्षण स्थलों पर कोटपा अधिनियम-2003 को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू उत्पादों जैसे सिगरेट, पान मसाला, खैनी और गुटका की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसका उद्देश्य युवाओं को तम्बाकू के हानिकारक प्रभावों से बचाना और एक स्वस्थ समाज का…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत देवरी खनेटी पंचायत घर का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण 14 लाख 80 हजार रुपये की लागत से पूर्ण किया गया है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने स्थानीय नागरिकों को नए पंचायत भवन के लिए बधाई दी और कहा कि इस भवन के निर्माण से पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता और कार्यदक्षता दोनों में वृद्धि होगी। उन्होंने पंचायत भवन के फर्नीचर के लिए 1 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की। विधानसभा क्षेत्र में सर्वांगीण विकास : शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री ने बताया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला रामपुर की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। उपायुक्त शिमला एवं अध्यक्ष लवी मेला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने कहा कि लवी मेला का ऐतिहासिक और व्यापारिक महत्व बढ़ाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से व्यापार मेला है और इसका स्वरूप मनोरंजन मेलों से अलग है। झूला नीलामी पर रहेगी नजर, टेस्ट रिर्पोट भी देनी होगी उपायुक्त ने कहा कि इस बार बीते साल की भांति मेले के दौरान लगने वाले झूलों की नीलामी पर खास नजर रखी जाए। झूले की नीलामी को लेकर कई…

Read More

शिमला (एआरबी टाइम्स)। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) ने सर्दियों के मौसम में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विंटर डिस्काउंट स्कीम की घोषणा की है। यह ऑफर 1 नवंबर से 20 दिसंबर 2025 तक मान्य रहेगा। इस अवधि में राज्य के 44 सरकारी होटलों में कमरे 20% से 40% तक सस्ते मिलेंगे। हालांकि, राज्य के प्रसिद्ध मेलों के दौरान इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इनमें रेणुका मेला और 11 से 15 नवंबर तक मनाया जाने वाला लवी मेला शामिल है। किन होटलों में कितनी छूट मिलेगी 🔹 40% डिस्काउंट वाले होटल मनाली लॉग हट एप्पल ब्लासम (फागू) पैलेस होटल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना अगर आपका सपना विदेश में नौकरी करने का है तो अब आपके पास एक बड़ा अवसर है। दुबई की एक प्रतिष्ठित कंपनी में 100 ट्रेलर ड्राइवरों की भर्ती निकली है। इसके लिए मासिक वेतन 52 हजार रुपये (2250 दिरहम) निर्धारित किया गया है। यह नियुक्ति जेबेल अली पोर्ट दुबई में की जाएगी। 27 अक्तूबर को ऊना में साक्षात्कार इन पदों के लिए 27 अक्तूबर को जिला ऊना में साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। साक्षात्कार का आयोजन जालंधर कौशल विकास निगम की ओर से किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक कौशल…

Read More