एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर शिमला जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विकम बष्टू ने बताया कि शिमला जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट 28 और 29 अक्टूबर को दत्तनगर में आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए है, जिसमें जिले भर की वॉलीबॉल टीमें हिस्सा लेंगी। विकम बष्टू ने बताया कि सभी इच्छुक पुरुष और महिला टीमों को 27 अक्टूबर तक अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए शिमला जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। टूर्नामेंट के सभी मैच हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के नियमों के अनुसार आयोजित किए…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जमवाल ने कांग्रेस सरकार पर हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों से भागने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पंचायत चुनावों को टाल रही है क्योंकि उन्हें डर है कि इस बार वे प्रमुख पदों पर जीत हासिल नहीं कर पाएंगे। त्रिलोक जमवाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कुल 3577 पंचायतें हैं, जिनका चुनाव इस साल दिसंबर में होना है। मौजूदा प्रतिनिधियों का कार्यकाल 23 जनवरी 2026 को समाप्त हो रहा है। संविधान के अनुसार, चुनाव आयोग को 23 जनवरी से पहले चुनाव करवाना…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज टूटू और मज्याठ में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान तवी मोड़ पर स्थानीय लोगों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया और चौक निर्माण की मांग की। बरसात के दौरान खराब ड्रेनेज की वजह से घरों में पानी भरने की समस्या को देखते हुए मंत्री ने एनएचएआई अधिकारियों को चौक के बीच गुमटी बनाने और साइनेज स्थापित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने तवी मोड़ से एनएच तक निर्माणाधीन ड्रेन के कार्य का भी निरीक्षण किया और पावर हाउस के पास रेन शेल्टर के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य में पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दस दिनों के भीतर होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण के लिए एक यूजर फ्रेंडली ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के लिए ऐसे पोर्टल बनाने के लिए सक्षम सॉफ्टवेयर कंपनियों की सेवाएं लेने और टेंडर जारी करने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिथिगृहों और विभिन्न विभागों के विश्राम गृहों में सभी भुगतान ऑनलाइन किए जाएं, जिनमें खाद्य बिलों का भुगतान भी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर उपमण्डलाधिकारी कल्पा अमित कलथाईक ने आज अपने कार्यालय कक्ष में 30 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम रिकांगपिओ में आयोजित होने वाले चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के संदर्भ में बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने महोत्सव में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के दायित्व निर्धारित किए और बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया ताकि आयोजन सफल हो सके। उन्होंने राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के दौरान पेयजल, सफाई व्यवस्था, विद्युत एवं यातायात व्यवस्था पर अधिकारियों से गहनता से विचार- विमर्श किया और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए ताकि मिनी स्टेडियम रिकांगपिओ में सुचारु व्यवस्था बनी रहे। बैठक…