Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    • Rampur Bushahr: झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: रामपुर व निरमंड में सीटू–किसान सभा का तीखा प्रदर्शन, लेबर कोडों के विरोध में गूंज उठी आवाजें

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 26, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर के चौधरी अड्‌डे में प्रदर्शन करते सीटू व किसान सभा से संबंधित मजदूर व किसान

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    सीटू और हिमाचल किसान सभा ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ऐतिहासिक किसान आंदोलन के पाँच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रामपुर और निरमंड में रैली निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य मजदूरों को कमजोर करने वाले चार लेबर कोडों, किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य न मिलने, लगातार बढ़ती महंगाई-बेरोज़गारी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना था।

    प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मजदूरों, कर्मचारियों और किसानों की अनदेखी कर पूंजीपतियों के हित में नवउदारवादी नीतियां लागू कर रही है। प्रतिभागियों ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर बढ़ते हमलों को लेकर भी चिंता जताई।
    रामपुर में रैली को सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, सचिव नील दत्त शर्मा, मिलाप नेगी, किसान सभा जिला अध्यक्ष प्रेम चौहान, काम राज, राजपाल, सतीश, आशा, देविंदर, कृष्णा राणा और हरदयाल कपूर सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वहीं निरमंड में किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद, उपाध्यक्ष रणजीत ठाकुर, कपिल ठाकुर, रेखा चौहान, सीटू ब्लॉक अध्यक्ष सुषमा, सचिव परमिंदर और परस राम ने अपने विचार रखे।

    वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों के संघर्ष से बने श्रम कानूनों को खत्म कर नवंबर 2025 से चार लेबर कोड जल्दबाज़ी में लागू कर दिए गए, जिनसे मजदूरों के सामूहिक सौदेबाजी और हड़ताल जैसे बुनियादी अधिकार कमजोर हो गए हैं। इनके लागू होने से अस्थिर रोजगार बढ़ेगा, वेतन घटेगा और सामाजिक सुरक्षा में भारी कमी आएगी। फिक्स-टर्म रोजगार को बढ़ावा मिलने से स्थायी नौकरियों का सपना टूटता जा रहा है, जबकि कंपनियों को हायर-एंड-फायर का अधिकार मिल गया है।
    नेताओं ने काम के घंटे बढ़ाकर 12 घंटे करने को मजदूरों पर अतिरिक्त बोझ बताया।

    प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि चारों लेबर कोड तुरंत वापस लिए जाएं, पुराने श्रम कानूनों को बहाल किया जाए और वैज्ञानिक संशोधनों के बाद ही कोई सुधार लागू हों। साथ ही 26,000 रुपये न्यूनतम वेतन, समान कार्य के लिए समान वेतन, मनरेगा में 200 दिन का रोजगार, निजीकरण पर रोक, महंगाई नियंत्रण और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने जैसी मांगें भी उठाई गईं। नेताओं ने स्पष्ट किया कि लेबर कोड और श्रम शक्ति नीति 2025 वापस न होने तक संघर्ष और तेज किया जाएगा।

    #CITU #FarmersMovement #FarmersProtest #HimachalNews #Inflation #KisanSabha #LabourCodes #MSP #Nirmand #Rampur #TradeUnions #Unemployment #UnionProtest #WorkersRights
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    रामपुर जिला परिषद चुनाव: चार वार्डों से 16 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, कांग्रेस बागियों ने बढ़ाई सियासी हलचल

    May 11, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर बुशहर: कांग्रेस ने चार जिला परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

    May 9, 2026

    Himachal Pradesh Panchayati Raj Election 2026 : आज से नामांकन शुरू, 12 मई को स्क्रूटनी; जानें कौन लड़ सकेगा चुनाव

    May 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: 24 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस में ‘घर की लड़ाई’ से मुकाबला और रोचक

    May 6, 2026

    Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

    May 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर के चार जिला परिषद वार्डों के लिए भाजपा ने उम्मीदवार किए घोषित

    May 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 6 7 5
    Users Today : 98
    Total Users : 108675
    Total views : 216979
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.