एआरबी टाइम्स ब्यूरो, हमीरपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं की। बड़सर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएससी कक्षाएं आरंभ की जाएंगी। अब तक 20 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड की मान्यता मिली है। उन्होंने बड़सर अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 100 तक बढ़ाने की घोषणा की। इसके अलावा हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय के कैंसर केयर संस्थान पर 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बड़सर में इंडोर स्टेडियम और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्थानीय कॉलेज में एमए और एमकॉम की कक्षाएं शुरू करने,…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर पुलिस का मिशन भरोसा अभियान लगातार नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। 23 अक्टूबर को उपमंडल रामपुर की विशेष टीम ने NH-05 पर रारी खड्ड के पास गश्त के दौरान गाड़ी नंबर HP 95-7969 से 3.97 ग्राम चिट्टा / हेरोइन बरामद की। इस मामले में अंकुश परमार (31 वर्ष, गांव नाहल), राकेश (35 वर्ष, गांव चलान) और अनितुन (35 वर्ष, गांव मटाल), सभी तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के निवासी, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच अभी जारी है और आरोपी किस स्रोत से नशीला पदार्थ ला रहे थे,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शिमला में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने 1 और 2 नवंबर को ऐतिहासिक रिज मैदान और पदमदेव परिसर में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यक्रम को उच्च स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में पहले ही बैठक आयोजित की गई है, जिसमें समारोह को भव्य रूप देने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि समारोह में शामिल होने वाले नागरिकों के लिए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला राज्य खाद्य आयोग, हिमाचल प्रदेश द्वारा किए गए नियमित निरीक्षण के दौरान धार चांदना सर्कल के अंतर्गत आने वाले दस आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाए गए। आयोग की टीम ने जब इन केंद्रों का दौरा किया, तो संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाकर केंद्र खोले गए और विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि बच्चों को परोसे जाने वाले चावल में घुन और कीड़े लगे हुए थे। इस गंभीर लापरवाही पर राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एस. पी. कत्याल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दूषित खाद्य सामग्री के वितरण पर रोक लगाने के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नंदपुर पंचायत के अंतर्गत मलोग-पानसरी-बदियार सड़क 7.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी, जिसके वित्तपोषण हेतु प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। शिक्षा मंत्री आज नंदपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने 33 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत भवन और 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन भवनों से पंचायत स्तर पर जनकल्याण…